चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित नगर निगम में मंगलवार को सदन की 338वीं बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मेयर कुलदीप कुमार ने की। उनके साथ बतौर आयुक्त डीसी विनय प्रताप सिंह भी रहे।
बैठक में भ्रष्टाचार का मुद्दा खूब गूंजा। भाजपा के पार्षद सौरभ जोशी ने कहा कि अब करप्शन का पैटर्न बदल गया है। पहले महीने में वसूली होती थी, अब रोज वसूली हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर वह गलत बोल रहे हैं तो उन पर कार्रवाई की जाए।
सौरभ जोशी ने कहा कि पार्षद जो सवाल पूछते हैं, सदन में उन सवालों को नहीं लाया जाता। न ही जवाब दिया जाता है। यह नगर निगम के एक्ट के खिलाफ है।