फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसी चुनाव: भाजपा की स्टार प्रचारक सूची में कई केंद्रीय मंत्री, देखिए पूरी लिस्ट

Fri, 02 Dec 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh BJP - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची फाइनल कर ली है। इसमें से कम से कम 10 प्रचारक शहर में आएंगे। स्टार प्रचारकों में पंजाब हरियाणा हिमाचल, बिहार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से संबंध रखनेवाले नेताओं को रखा गया है। इन प्रांतों के बड़ी संख्या में लोग चंडीगढ़ में रहते हैं। भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी की चुनावी रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन


ये होंगे स्टार प्रचारक
संजय टंडन ने बताया कि स्टार प्रचारकों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री एमएल खट्टर, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बीसी खंडूरी, भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा पंजाब के प्रधान विजय सांपला शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

हरियाणा, पंजाब, दिल्ली के कई बड़े नेता करेंगे चुनाव प्रचार

Mahohar Lal Khattar - फोटो : File Photo
उन्होंने बताया कि अन्य प्रमुख चेहरों में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, मिनिस्टर ऑफ डेवलपमेंट ऑफ नार्थ ईस्टर्न ऑफ इंडिया जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह, मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर इंफोरमेशन एंड ब्रोडकास्टिंग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सतपालजी महाराज, आरती मेहरा, सतपाल सत्ती, सुभाष बारला, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी, राज कुमार भैरवा और अभिषेक मटोरिया शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों की सूची के अलावा भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष मनोज तिवारी, संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, यूनियन स्टेट मिनिस्टर ऑफ फाइनेंस एंड कॉपोरेट्स अफेयर्स अर्जुन राम मेघवाल, राष्ट्रीय महासचिव एवं एमसी चुनाव प्रभारी सरोज पांडे, संगठन महासचिव रामलाल, सांसद हमीरपुर अनुराग ठाकुर शामिल हैं।

प्रादेशिक नेताओं में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कालका की विधायक लतिका शर्मा, पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया प्रचार करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें