नगर निगम ने शुक्रवार को रोटरी क्लब सहित 10 इमारतों को सील करने का नोटिस जारी कर दिया है। नगर निगम के अनुसार यह सभी प्रापर्टी टैक्स डिफाल्टर हैं। नगर निगम ने इन सभी 10 भवनों से एक करोड़ 6 लाख रुपये की राशि लेनी है। इन सभी को 20 जुलाई तक टैक्स जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। राशि जमा न होने पर 21 जून से सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वीरवार को नगर निगम ने एमसीएम कालेज, सेक्टर-22 के शिशु निकेतन स्कूल सहित कुल 11 इमारतों को सील करने का नोटिस भेजा था, जबकि नोटिस मिलने के बाद शिशु निकेतन स्कूल ने शुक्रवार को अपनी बकाया राशि 14.80 लाख रुपये जमा करवा दी है। सभी टैक्स डिफाल्टरों की इमारतों को सील करने का नोटिस जारी करने के आदेश कमिश्नर केके यादव ने किया है।
शुक्रवार किन-किन को भेजे गए नोटिस
इमारत सेक्टर बकाया राशि (लाखों में)
लेक क्लब 42 1784580
राजपूत भवन 37 526950
एसडी सैनी पब्लिक स्कूल 38 849356
एसपीसीए 38 711455
यंग स्कॉलर एजुकेशन सोसाइटी 37 1534508
चंडीगढ़ रोटरी क्लब सर्विस ट्रस्ट 18 547981
गुरुद्वारा सरांय 15 2428321
संजय पब्लिक स्कूल 44 1368462
प्ले माडल स्कूल 37 899188
एसडी कालेज 31 3244433
कुल 10650801