फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामेदार रही निगम की सदन बैठक, जानिए बैठक की बड़ी बातें

Thu, 29 Sep 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हंगामेदार रही निगम की सदन बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकास के मुद्दे पर बुलाई गई नगर निगम की सदन बैठक काफी हंगामेदार रही। विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। सदन की बैठक में शुरुआत में कांग्रेस पार्षद दर्शन गर्ग ने स्कूल के लिए ग्रीन बेल्ट को पार्किंग बनाने में मेयर पर फेवर करते हुए जबाव देने के लिए कहा।
विज्ञापन


दर्शन गर्ग ने इस स्कूल में उनके परिवार के बच्चे पढ़ते है ऐसे में इस पूरे मामले में गड़बड़ है काफी हंगामा हुआ जिसके बाद मेयर अरुण सूद ने कहा कि वीरवार शाम उन्होंने सेक्टर-38 के रेजिडेंट्स की बैठक सामुदायिक केंद्र में बुलाई है अगर रेजिडेंट्स चाहते है कि पार्किंग न बनाई जाए तो नहीं बनाई जाएगी। ऐसे में नगर निगम कमिश्नर प्रशासन के वास्तुकार को कहेंगे पार्किंग बनाने की बात को ड्राइंग से स्थायी तौर पर ही हटा दी जाए, जबकि दोपहर बाद कांग्रेस पार्षदों ने सदन की बैठक का बहिष्कार किया।

कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि मेयर अपनी बात से मुकर रहे है पहले सुबह उन्होंने कहा था कि पार्किंग न बनाने का निर्णय लिया है लेकिन दोपहर बाद वह रेजिडेंट्स से बैठक करने की बात कह रहे हैं। मेयर अरुण सूद ने कांग्रेस पार्षद दर्शन गर्ग को कहा कि वह बच्चों को खींचकर ओच्छी राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन


सूद ने कहा कि उनके दोनो बच्चे स्कूल में पढ़ते है लेकिन उनका स्कूल में दाखिला काबलियत के आधार पर हुआ है और इसी के आधार पर उनके बच्चे शहर के किसी भी स्कूल में दाख्रिला ले सकते हैं। मेयर अरुण सूद ने कहा कि यहां पर पार्किंग बनाने की मांग स्कूल में पढ़ने वाले 184 बच्चों के अभिभावकों की अपील पर बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस समय सुबह और शाम सड़क पर जाम लगता है। यहां पर पार्किंग बनाने की बात साल 2001 की ड्राइंग में ही शामिल है।

पूर्व फौजियों को हाउस टैक्स से छूट देने का प्रस्ताव दोबारा पास

चंडीगढ़ नगर निगम की सदन की बैठक - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ नगर निगम की सदन की बैठक में पूर्व फौजियों को हाउस टैक्स से छूट देने का प्रस्ताव एक बार फिर से पास कर दिया गया है। यह प्रस्ताव प्रशासन के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। पिछले साल भी यह प्रस्ताव पास करके भेजा गया था, लेकिन प्रशासन पूर्व फौजियों को राहत देने के लिए तैयार नहीं है।

आर्मी पर्सन पंजाब की तर्ज पर हर एरिया के मकान को हाउस टैक्स पर छूट देने की मांग कर रहे हैं जबकि प्रशासन सिर्फ 12 मरले तक के मकानों में रहने वालों को हाउस टैक्स से छूट देने के लिए तैयार है। लेकिन यह छूट भी उन आर्मी अधिकारियों को मिलेगी, जिन्होंने किराएदार नहीं रखे हैं। 

मनोनीत पार्षद डीएस संधू ने मेयर को कहा कि वह निजी तौर पर इस प्रस्ताव पर प्रशासन से मंजूरी लें। रिटायर्ड मेजर एवं मनोनीत पार्षद डीएस संधू का कहना है कि  फौजी परिवारों में प्रशासन के प्रति भारी रोष है क्योंकि प्रशासन उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उनका कहना है कि सैनिक कोई अतिरिक्त सुविधा की मांग नहीं कर रहे हैं बल्कि पंजाब में  मिलने वाली सुविधाएं मांग रहे हैं।

स्मार्ट सिटी के लिए स्टडी किए जाएंगे दूसरे शहरों के मॉडल

चंडीगढ़ नगर निगम की सदन की बैठक - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी के लिए गठित कंपनी में कोई जनप्रतिनिधि और पार्षद शामिल न होने का मामला पूर्व मेयर सुभाष चावला ने उठाया इस पर कमिश्नर बी पुरुषार्था ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को शामिल करने का कोई प्रावधान नहीं है, सिर्फ एडवाइजरी कमेटी का गठन किया जा सकता है, उसमें पार्षदों को शामिल कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही कमिश्नर ने कहा कि और शहरों को भी स्टडी कर लिया जाएगा, जिन्हें स्मार्ट सिटी घोषित किया गया है, अगर वहां पर मेयर सहित पार्षदों को शामिल किया गया होगा, तो उसे भी शामिल कर लिया जाएगा। मनोनीत पार्षद सुरेंद्र बग्गा ने कहा कि लुधियाना में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए जो कंपनी का गठन किया गया, उसमें सीईओ आर्किटेक्ट को बनाया गया, जबकि यहां पर नगर निगम कमिश्नर को सीईओ बनाया गया है।

पूर्व मेयर सुभाष चावला ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए जो एमओयू हस्ताक्षर हुए है, उसमें निगम को शेयर होल्डर बनाया गया है, लेकिन जब निगम का कोई रोल रखना ही नहीं है तो फिर नगर निगम स्मार्ट सिटी के लिए ग्रांट क्यों दे। चावला ने कमिश्नर से कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर कोई नया टैक्स न लगाया जाए, इस पर कमिश्नर ने कहा कि फिलहाल इसका कोई प्रपोजल नहीं है।
विज्ञापन

स्मार्ट पार्किंग एजेंडा सदन में, कर्मचारियों को निकाला नहीं जाएगा

चंडीगढ़ नगर निगम की सदन की बैठक - फोटो : अमर उजाला
शहर की सभी पेड पार्किंग को स्मार्ट बनाने के लिए नगर निगम ने टेंडर निकाल दिया, जबकि रिजर्व प्राइस भी साढ़े तीन करोड़ से कम करके दो करोड़ कर दी है। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए बुधवार को लाया गया जबकि एजेंडा वीरवार को खोला जा रहा है। 

कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने सदन में कहा कि पेड पार्किंगों का डिजाइन ही ठीक नहीं है ऐसे में पार्किंग स्मार्ट होने के बावजूद भी सही तरीके से नहीं चलेगी। पूर्व मेयर सुभाष चावला ने सदन में मेयर को यह भी कहा कि अभी भी पेड पार्किंग के रेट 5 रुपये है ऐसे में राजनीति से उठकर मेयर पार्किंग रेट बढ़ाने का निर्णय ले सकते हैं। इस पर मेयर ने कहा कि कांग्रेस रेट बढ़ाने का प्रस्ताव सदन में ले आए।

पूर्व मेयर एवं कांग्रेस पार्षद हरफूल चंद कल्याण ने सफाई के लिए मोहाली में चल रहे मॉडल का मामला उठाया, इस पर मेयर अरुण सूद ने कहा कि मैकेनिकल स्वीपिंग होने के बावजूद वर्तमान में काम कर रहे कर्मचारियों को निकाला नहीं जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें