फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ निगम चुनाव: दिल्ली से लौटे भाजपा के पदाधिकारी, आज जारी हो सकती है सूची, बगावत से बचने को भी बन रही रणनीति 

Wed, 01 Dec 2021 11:18 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भाजपा में सभी नेता टिकट की घोषणा के इंतजार में बैठे हैं। आम आदमी पार्टी में प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद जिस तरह से बगावत हुई है, वैसा भाजपा में न हो, इसके लिए भाजपा में अंदरखाने मान-मनौव्वल का दौर भी चल रहा है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा के बाद भाजपा नेता दिल्ली से लौट आए हैं। भाजपा के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, बुधवार को पार्टी की तरफ से कुछ प्रत्याशियों के नामों का एलान किया जा सकता है। सभी टिकटों का एलान गुरुवार तक होने की संभावना है।

विज्ञापन


भाजपा में सभी नेता टिकट की घोषणा के इंतजार में बैठे हैं। आम आदमी पार्टी में प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद जिस तरह से बगावत हुई है, वैसा भाजपा में न हो, इसके लिए भाजपा में अंदरखाने मान-मनौव्वल का दौर भी चल रहा है। सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि भाजपा में इस बार कई नेताओं के टिकट कटेंगे। ऐसे में कई नेता पार्टी से नाराज हो सकते हैं। प्रदेश भाजपा के नेताओं को भी इस बात का आभास है, इसलिए वह ऐसे नेताओं के संपर्क में हैं।
 
भाजपा के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर नगर निगम चुनाव पर चर्चा की। नड्डा ने उत्तर भारत में काफी वर्षों तक कार्य किया है। वह चंडीगढ़ के नेताओं को भी नाम से जानते हैं, इसलिए प्रत्याशियों के नाम तय करने में उनकी अहम भूमिका है। सभी 35 वार्डों पर नाम तय कर भाजपा के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन व अन्य चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि पार्टी अब जल्द ही सभी प्रत्याशियों के नाम का एलान कर देगी। 
विज्ञापन


चौथे दिन भी नामांकन भरने नहीं पहुंचा कोई
नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई लेकिन मंगलवार को चौथे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा। नामांकन भरने के लिए चार दिसंबर आखिरी दिन होगा। आम आदमी पार्टी ने 26 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बता दें कि नामांकन की छंटनी 6 दिसंबर को होगी, जबकि 9 दिसंबर तक उम्मीदवार नामांकन को वापस ले सकेंगे। इसके बाद 24 दिसंबर को मतदान होंगे और 27 दिसंबर को वोटों की गिनती और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें