सांसद ने वाद विवाद करने की दी खुली चुनौती
- फोटो : अमर उजाला
सांसद किरण खेर ने एक्टिविस्ट सीमा आजाद को ओपन चैलेंज दिया है कि वह पंजाब विश्वविद्यालय में बहुरूपिया बनकर घुसने की बजाय उनके साथ किसी भी विषय पर वाद विवाद कर लें। सीमा आजाद जिस भी फ्रंट पर उन्हें बुलाएंगी, वह जाने को तैयार हैं। सीमा आजाद निडर हैं, लेकिन अगर लीडर होतीं तो वह पीयू में रुकतीं। ऐसे लोग कायर होते हैं।
यह बात सांसद किरण खेर ने से सेक्टर-31सी और डीके जेपनीज गार्डन में 101 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के उद्घाटन समारोह में कही। ऐसे लोग युवा पीढ़ी का दुरुप्रयोग करके सिर्फ अपनी घटिया राजनीतिक कर रहे हैं। देश को बांटने का प्रयास न किया जाए। भारत एक था और एक ही रहेगा। भारत के टुकड़े नहीं होने दिए जाएंगे।
सांसद किरण खेर ने कहा कि कश्मीर में मासूम युवाओं के हाथ में पत्थर थमाकर लोग अपनी घटिया राजनीति को पूरा नहीं कर सकते। विश्वविद्यालय कैंपस प्रयोगों की स्थली है, यहां पर घटिया राजनीति की जरूरत नहीं है।