फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए सांसद खेर के नई पहल के बारें में, आप भी करेंगे सलाम

Tue, 08 Nov 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Kirron Kher - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सांसद किरण खेर ने शिक्षा विभाग को शहर में भीख मांगने वाले बच्चों को शिक्षित करने का प्रोग्राम शुरू करने के निर्देश दिए है। खेर ने कहा कि शिक्षित करने से पहले भीख मांगने वाले बच्चों को रहने के लिए छत देनी होगी। इस संबंध में सांसद ने डीसी को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। 
विज्ञापन


सोमवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों और डीसी के साथ सांसद किरण खेर ने सर्व शिक्षा अभिायन(एसएसए) की रिव्यू मीटिंग ली। करीब एक घंटे तक चली मीटिंग में सांसद ने अधिकारियों को शहर के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की जिम्मेदारी तय करनी होगी। उन्होंने डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन(डीएसई) से शहर के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थित और फीडबैक सिस्टम को बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। 

मीटिंग में खेर ने कहा कि शहर में बिना मंजूरी से चल रहे प्राइवेट स्कूलों को बंद करने से पहले वहां पढ़ रहे बच्चों को शिफ्ट करने के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटिंग में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में सरकारी स्कूलों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें