फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण ने कुछ ऐसा कहा कि झूम उठे लोग

Sat, 24 May 2014 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की नवनिर्वाचित सांसद किरण खेर का कहना है कि वे अब शहर में ही रहेंगी। खेर का कहना है कि उन्होंने चुनाव से पहले शहर की जनता से वायदा किया था कि वे चुनाव जीतने के बाद शहर में रहकर ही लोगों के काम करेंगी।
विज्ञापन


खेर का कहना है कि वे अपने वायदों पर अटल रहेंगी। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश इकाई की ओर से सेक्टर-32 के ग्राउंड में धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किरण खेर भी पहुंची हुई थी।

यहां उन्होंने जीत के लिए पार्टी और सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। खेर के अलावा कार्यक्रम में पार्टी प्रभारी आरती मेहरा, प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने शिरकत की।
विज्ञापन


खेर ने कहा कि वह शहर के लोगों से मिलती रहेंगी। खेर बोलीं अगर मैं शहर में न मिलूं तो ये समझ लेना मैं शहर के विकास के लिए दिल्ली में व्यस्त हूं।

छह लाख वोर्ट्स के लिए करेंगी काम

खेर ने कहा कि वे सिर्फ 1.95 लाख वोर्ट्स के लिए ही काम नहीं करेंगी, बल्कि शहर के सभी छह-साढ़े लाख वोर्ट्स के लिए काम करती रहेंगी।

‘मैं बोलां कि तू नारे लाई जाएंगा’
हमेशा की तरह इस बार भी किरण खेर भीड़ से परेशान नजर आईं। शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान जब वे भाषण देने पहुंची तो कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे। इसी दौरान झल्ला कर खेर ने कार्यकर्ता से कहा कि ‘मैं बोलां कि तूं नारे ही लाई जाएंगा।’
विज्ञापन

विभिन्न एसोसिएशंस ने किया स्वागत

किरण खेर का स्वागत करने के लिए शहर की विभिन्न एसोसिएशंस भी कार्यक्रम में पहुंची। ट्रेडर्स एसोसिएशन, सेक्टर-32, एकता मार्केट एसोसिएशन सेक्टर-45, गुरुद्वारा सिंह सभा सेक्टर-7, पीजीआई इंप्लाइज एसोसिएशन, जीएमसीएच-32 की नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन, मुस्लिम कमेटी, चंडीगढ़ व्यापार मंडल, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-44डी व कई अन्य रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी किरण खेर का स्वागत करने के लिए यहां पहुंचे हुए थे।

अजय जमवाल का आभार प्रकट किया
कार्यक्रम के दौरान किरण खेर ने पार्टी के संगठन मंत्री अजय जमवाल का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। खेर ने कहा कि पार्टी की इस ऐतिहासिक जीत में जमवाल ने बेहद अहम भूमिका निभाई है। जमवाल के अलावा उन्होंने पार्टी के सह-संगठन मंत्री सहदेव सलारिया का भी विशेष रूप से आभार जताया। उन्होंने पार्टी की जीत के लिए संजय टंडन, हरमोहन धवन और सत्यपाल जैन की भूमिका को भी अहम बताई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें