हाथ में मोबाइल और मुट्ठी में ट्राइसिटी। जी हां, अगर आप यह जानना चाहते हैं कि चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली की धमाकेदार तिकड़ी में कौन सी चीजें खबरें बना रही हैं, तो सिर्फ एक ठिकाना है- m.amarujala.com/chandigarh।
देश के प्रमुख अखबार अमर उजाला ने शुक्रवार को चंडीगढ़ को खास सौगात सौंपी। सिटी ब्यूटीफुल को केंद्र में रखकर तैयार किए गए न्यूज पोर्टल www.chandigarh.amarujala.com के साथ-साथ मोबाइल साइट का लोकार्पण भी हुआ।
रितुपर्णो और शाहबाज ने की लॉन्च
कार्यक्रम में मौजूद बांग्ला फिल्मों की दिग्गज अभिनेत्री रितुपर्णो सेनगुप्ता और टीवी-फिल्म कलाकार शाहबाज खान ने अमर उजाला चंडीगढ़ की मोबाइल साइट से पर्दा हटाया।
वेबसाइट में चल रही खबरों और तस्वीरों के बदलने की रफ्तर को देखकर वह दंग रह गए, क्योंकि जब उन्होंने इसका लोकार्पण किया, उस वक्त इसी कार्यक्रम की खबर और तस्वीरें वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी थी।
चंडीगढ़ को मोबाइल पर खबरों का ऐसा दूसरा ठिकाना नहीं मिल सकता और यह बात साइट लॉन्च करने वाले मेहमानों ने कही। सेक्टर 36 के एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वूमेन में आयोजित समारोह में जब मोबाइल साइट लॉन्च करने के लिए मेहमान पहुंचे, तो उन्हें अंदाजा नहीं था कि मोबाइल पर खबरों का कैसा खजाना मिलेगा।
अपडेट स्पीड ने चौंकाया
मोबाइल साइट लॉन्च करने के वक्त खबरें देखते वक्त शाहबाज खान एक खबर पर रुके और बराबर में खड़ीं रितुपर्णो से कहा, "ये रही तुम्हारी फोटो। यह तो कुछ मिनट पहले की है।"
इस पर अभिनेत्री हैरत में पड़ गई। उन्होंने वह खबर क्लिक कर पूरी देखी। इस पर उन्हें जानकारी दी गई उनकी फिल्म शूटिंग की फोटो गैलरी भी साइट पर मौजूद है, तो उन्होंने उसे भी गौर से देखा।
ब्यूटीफुल शहर के लोग अब अपने मोबाइल पर चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली सहित पूरे राज्य की खबरें देख सकते हैं। इसे अपने मोबाइल पर खोलने के लिए बस टाइप कीजिए m.amarujala.com/chandigarh और जुड़ जाइये अमर उजाला परिवार के खबरों के महासागर में।
इस मोबाइल साइट को इस प्रकार डिजाइन किया गया है जिससे लोगों को बस एक क्लिक पर पंजाब और हरियाणा सूबे की बड़ी खबरों के साथ चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला की हर छोटी बड़ी खबरें मिलेंगी।
इसके अलावा ट्राइसिटी के कैंपस में होने वाली हलचल हो या फिर यहां के खेलकूद से जुड़ी खबरें आप अपने मोबाइल पर पढ़ सकते हैं। अपराध जगत की खबरों को जानने के लिए अब आपको अगले दिन के अखबार का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
लखनऊ, देहरादून के बाद तीसरा तोहफा
इससे पहले अमर उजाला ने लखनऊ (www.lucknow.amarujala.com) और देहरादून (www.dehradun.amarujala.com) के शहर के लिए वेबसाइट लॉन्च की थी।
इन खबरों को आप अपने कंप्यूटर, लैपटॉप या फिर टैबलेट में भी देख सकते हैं। इस साइट को खोलने के लिए अपने ब्राउजर पर टाइप कीजिए www.chandigarh.amarujala.com। और शहर की सभी अपडेट आप तक पहुंचेंगी लाइव।
तो इंतजार किस बात का, मोबाइल पर जल्द ही टाइप करें m.amarujala.com/chandigarh और अपने मोबाइल फोन को बना लीजिए अखबार।