फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ये करेंगे भाजपा में मेयर उम्मीदवार का नाम तय, नहीं होगी गुटबाजी

Wed, 04 Jan 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रभात झा के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक - फोटो : File Photo
विज्ञापन
बेशक भाजपा ने 22 में से 20 सीट जीतकर नगर निगम पर कब्जा कर लिया है, लेकिन इसके बावजूद पार्टी मेयर के उम्मीदवार की घोषणा जल्द ही नहीं कर पा रही है जबकि भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने हाईकमान के नेताओं से आशा जसवाल के नाम पर सहमति बना ली है। वहीं 7 जनवरी को नामांकन की अंतिम तारीख तय की गई है और 12 जनवरी को चुनाव होने हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक भाजपा इसलिए जल्दी उम्मीदवार की घोषणा नहीं कर रही है ताकि गुटबाजी खुलकर सामने न आ जाए। इसलिए पार्टी अब उम्मीदवार का नाम तय करने के लिए पार्षदों की भी एक बैठक बुलाने की तैयारी कर रही है ताकि भविष्य में दावेदार यह सवाल न उठा सके कि पार्षदों की राय नहीं ली गई। वहीं चुनाव जीतने वाले पार्षद भी अपने अपने स्तर पर दावेदारी के लिए लाबिंग कर रहे हैं। ऐसे में पार्षदों की राय लेने पर गुटबाजी उभरने की ज्यादा संभावना है। जबकि पार्टी मनोनीत पार्षदों से भी राय ले रही है।

7 को होगी उम्मीदवारों की घोषणा
गुटबाजी से बचने के लिए भाजपा 7 जनवरी को ही मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के नामों की घोषणा करेगी। राज्य प्रभारी प्रभात झा खुद चंडीगढ़ में पार्षदों की राय लेने के लिए आ रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन का कहना है कि पार्टी प्रभारी से वह जल्द बात करेंगे और 7 जनवरी को ही उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस भी गुरबख्श पर खेलेगी दांव 

- फोटो : File Photo
सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए भी लाबिंग 
सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का उम्मीदवार बनने के लिए भी लाबिंग चल रही है। सीनियर डिप्टी मेयर के लिए राजेश गुप्ता पर सहमति बन रही है जबकि डिप्टी मेयर के लिए अनिल दूबे पर हाईकमान से सहमति बनी है। डिप्टी मेयर के लिए गुरप्रीत सिंह और जगतार जग्गा भी दावेदार है। यह दोनों ही टंडन गुट से है।

कांग्रेस भी गुरबख्श पर खेलेगी दांव 
हालांकि कांग्रेस को पता है कि उनके पास जीतने वाला आंकड़ा नहीं है, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस गुरबख्श रावत को मेयर का उम्मीदवार बनाने जा रही है। पार्टी शायद मेयर का ही उम्मीदवार मैदान में उतारे। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि जल्द ही बैठक करके उम्मीदवार तय कर लिया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें