फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Mayor Polls: चंडीगढ़ के मेयर का चुनाव आज, BJP ने अनूप गुप्ता तो AAP ने जसबीर लाड्डी को उतारा

Tue, 17 Jan 2023 06:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नगर निगम में मंगलवार को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवारों के लिए चुनाव होगा। सुबह 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी मनोनीत अमित जिंदल को बनाया गया है। डीसी विनय प्रताप सिंह की देखरेख में चुनाव होगा। लगभग एक से डेढ़ घंटे के अंदर सभी चुनाव परिणाम आ जाएंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिटी ब्यूटीफुल को आज (मंगलवार) अपना नया मेयर मिल जाएगा। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पार्षद मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। ऐसे में अब भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच मेयर चुनाव की सीधी जंग है। भाजपा ने अनूप गुप्ता जबकि आप ने जसबीर सिंह लाड्डी को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। वहीं आज होने वाले चुनाव के मद्देनजर नगर निगम भवन और उसके 50 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई है।

विज्ञापन


मेयर के साथ सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का भी चुनाव होगा। भाजपा ने सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए कंवरजीत राणा और डिप्टी मेयर पद के लिए हरजीत सिंह को जबकि आप ने सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए तरुणा मेहता और डिप्टी मेयर पद के लिए सुमन सिंह को प्रत्याशी बनाया है। सांसद का वोट मिलाकर भाजपा के पास कुल 15 वोट हैं जबकि आप के पास केवल अपने 14 पार्षदों के वोट हैं। अगर कोई उलटफेर नहीं हुआ तो भाजपा की जीत तय है हालांकि आम आदमी पार्टी को भाजपा में भितरघात की उम्मीद है।

बीते गुरुवार को नामांकन के बाद से ही तीनों दल अपने-अपने पार्षदों के साथ शहर से बाहर चले गए हैं क्योंकि कोई भी अपने पार्षदों को टूटने नहीं देना चाहता। अब मंगलवार को सदन में तय होगा कि मेयर का ताज भाजपा के अनूप गुप्ता को मिलेगा या आप के जसबीर सिंह लाड्डी को। फिलहाल ठंड के बावजूद सियासी पारा पूरे उफान पर है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सुबह 11 बजे शुरू होगी मतदान की प्रक्रिया
नगर निगम में मंगलवार को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवारों के लिए चुनाव होगा। सुबह 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी मनोनीत अमित जिंदल को बनाया गया है। डीसी विनय प्रताप सिंह की देखरेख में चुनाव होगा। लगभग एक से डेढ़ घंटे के अंदर सभी चुनाव परिणाम आ जाएंगे। मेयर चुने जाने के बाद डीसी वापस चले जाएंगे। उसके बाद नवनियुक्त मेयर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव करवाएंगे।

शाम को सभी पार्षदों के साथ लौटेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
कांग्रेस के सभी छह पार्षदों की बैठक सोमवार को कसौली (हिमाचल प्रदेश) में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने की। मेयर चुनाव की रणनीति पर चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि कांग्रेस मेयर चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव शर्मा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि भाजपा और आप दोनों पार्टियों के पार्षद चंडीगढ़ के निवासियों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं इसलिए कांग्रेस मेयर चुनाव में भाग नहीं लेगी।

मतदान नहीं, फोटो भेजने की होड़
चुनाव में जीत के लिए भले ही भाजपा और आप के बीच होड़ मची हो लेकिन फोटो सेशन में तीनों ही पार्टियां अव्वल हैं। भाजपा ने हिमाचल में कुमारहट्टी से फोटो भेजकर अपनी एकजुटता को दर्शाने की कोशिश की। पार्टी में भितरघात हुआ तो फोटो में पीछे छा रहे काले बादल भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर सकते हैं, दूसरी ओर आप ने भी खरड़ में प्रदीप छाबड़ा और प्रेम गर्ग के साथ फोटो खिंचवाकर एकता का संदेश दिया। काफी दिन पहले मैदान छोड़ चुकी कांग्रेस ने अपनी रणनीति तैयार करते हुए फोटो साझा की तो अकाली दल के एकमात्र पार्षद ने सुखबीर बादल के साथ अपनी फोटो साझा की। फोटो में दिखने वाली एकजुटता कितनी सही साबित होगी यह कल दोपहर में पता चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें