फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: बसपा संस्थापक कांशीराम की बहन से मिले राहुल गांधी, बड़ा संदेश देने की कोशिश

Tue, 17 Jan 2023 01:03 AM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

राहुल गांधी ने स्वर्ण कौर से उसी इलाके में मुलाकात की, जहां पर कांशीराम ने अपनी सियासत शुरू की थी। पंजाब में दोआबा अनुसूचित जाति  आबादी का मुख्य केंद्र है और रविदासिया समाज का पवित्र स्थल डेरा सच्चखंड बल्लां भी इसी इलाके में है। कांशीराम होशियारपुर से ही 1996 में लोकसभा सदस्य चुने गए थे। 
विज्ञापन
पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने दोआबा की धरती पर पैर रखते ही बहुसंख्यक अनुसूचित जाति की आबादी के दिल को छूने की कोशिश की है। उन्होंने यहां कांशीराम की बहन स्वर्ण कौर से मुलाकात की। यह किसी से छिपा नहीं है कि स्वर्ण कौर ने बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। लिहाजा, राहुल व स्वर्ण कौर की मुलाकात पंजाब में नये सियासी समीकरण पैदा कर सकती है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने स्वर्ण कौर से उसी इलाके में मुलाकात की, जहां पर कांशीराम ने अपनी सियासत शुरू की थी। पंजाब में दोआबा अनुसूचित जाति  आबादी का मुख्य केंद्र है और रविदासिया समाज का पवित्र स्थल डेरा सच्चखंड बल्लां भी इसी इलाके में है। कांशीराम होशियारपुर से ही 1996 में लोकसभा सदस्य चुने गए थे। 

पंजाब में अनुसूचित जाति की राजनीति में उनका गहरा प्रभाव है। बसपा का ग्राफ कांशीराम के बाद लगातार से गिरता आया है और एक समय में पार्टी 1.5 फीसदी पर आकर गिर गई। आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली जोकि कांशीराम के निकटवर्ती रहे हैं और बसपा के मिशनरी नेता थे, उनहोंने इस मुलाकात की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोटली का कहना है कि बसपा अब अपना रास्ता भटक चुकी है, इसलिए उन्होंने पार्टी से किनारा कर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर जीता था। कोटली का कहना है कि अगर स्वर्ण कौर व कांशीराम जी का बाकी परिवार कांग्रेस के साथ जुड़ जाता है तो यह एक क्रांतिकारी कदम होगा, केवल पंजाब के लिए ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के लिए भी।

कन्हैया कुमार का भाजपा और आरएसएस पर निशाना
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भी सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा ज्वाइन की और कहा कि भाजपा और आरएसएस दोनों एक ही हैं। आरएसएस अगर जड़ है तो भाजपा उसका फल है। भारत में आरएसएस ने धर्म को साथ जोड़कर राजनीति की है। जो भी भाजपा बोल रही है, उसे आरएसएस की तरफ से ही करवाया जा रहा है।

कन्हैया कुमार ने यह आरोप लगाया कि भाजपा व आरएसएस भारत जोड़ो यात्रा पर हमला कर रही है। यह बात बार-बार कही जा रही है कि जब आरएसएस राहुल पर हमला नहीं करती है तो फिर कांग्रेस आरएसएस के खिलाफ क्यों बोलती है तो यह साफ है कि आरएसएस कांग्रेस पर हमला भाजपा से करवाती है।

राम मंदिर के पुजारी ने भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया, हमारे मन में किसी के प्रति द्वेष नहीं है। जो देश से प्यार करते हैं, संविधान पर भरोसा है, जो एकता पर विश्वास करते हैं, सब यात्रा का स्वागत करते हैं और साथ आ सकते हैं। हॉकी क्रिकेट टीम, सेना, कारोबारियों में हर स्थान पर विभिन्नता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें