फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Mayor election: भाजपा के खिलाफ इंडिया अलाइंस की पहली चुनौती, सुबह 11 बजे से शुरू होगा मतदान

Thu, 18 Jan 2024 09:02 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के मेयर चुनाव के लिए सुबह 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। लगभग दो से ढाई घंटे के अंदर चुनाव परिणाम आ जाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस ने एक डीएसपी की ड्यूटी राजभवन के पास भी लगाई है। 
विज्ञापन
नगर निगम कार्यलय के बाहर तैनात पुलिस बल और बैरिकेड लगाए गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ का मेयर चुनाव देश में भाजपा और इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के बीच की पहली लड़ाई बन चुका है। शहर को आज नया मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर मिल जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। तीनों पार्टियों ने नगर निगम दफ्तर के बाहर अपने कार्यकर्ता बुलाए हैं। 

विज्ञापन


डीसी कराएंगे चुनाव, अनिल मसीह होंगे पीठासीन अधिकारी
नगर निगम में आज को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवारों के लिए चुनाव होगा। सुबह 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी मनोनीत पार्षद अनिल मसीह को बनाया गया है। डीसी विनय प्रताप सिंह की देखरेख में चुनाव होगा। लगभग दो से ढाई घंटे के अंदर चुनाव परिणाम आ जाएंगे। मेयर चुने जाने के बाद डीसी चले जाएंगे। उसके बाद नवनियुक्त मेयर सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव कराया जाएगा।

500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, चार डीएसपी देंगे ड्यूटी
नगर निगम कार्यालय के बाहर पुलिस सुरक्षा भी काफी कड़ी रहेगी। हंगामे को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने चार डीएसपी समेत 500 पुलिस कर्मियों को तैनात करेगी। निगम आने-जाने वाले सभी रास्तों पर नाके होंगे। पुलिस ने एक डीएसपी की ड्यूटी राजभवन के पास भी लगाई है। इसके अलावा दो डीएसपी को नगर निगम और एक डीएसपी को टीम के साथ रिजर्व में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें