फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर चुनावः BJP ने कांग्रेस प्रत्याशी की योग्यता पर उठाए सवाल

Thu, 07 Jan 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने कांग्रेस के मेयर पद के उम्मीदवार मुकेश बस्सी की योग्यता पर सवाल उठाते हुए मनोनीत पार्षदों से अपने प्रत्याशी (अरुण सूद) को वोट डालने की अपील की है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर और प्रेम कौशिक ने पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश बस्सी कह रहे है कि वह बारहवी तक पढ़े हैं, लेकिन पार्षद चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस में टिकट के लिए जो आवेदन किया था उसमे अपनी शैक्षिक योग्यता बीए बताया था। भाजपा नेताओं ने दावे के प्रमाण स्वरूप  एक आवेदन फार्म भी दिखाया है जिस पर मुकेश बस्सी की तस्वीर लगी थी।

चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि मुकेश बस्सी ने पिछले चार साल के दौरान सदन में न शहर और न ही अपने वार्ड का कोई मुद्दा उठाया। कांग्रेस उम्मीदवार के वार्ड डेवलपमेंट फंड में अभी 28 लाख रुपये की राशि बची हुई है, जबकि भाजपा उम्मीदवार अरुण सूद पूरा फंड खर्च कर चुके हैं।
विज्ञापन


चंद्रशेखर ने कहा कि मनोनीत पार्षदों को मेरिट के आधार पर वोट डालना चाहिए। चंद्रशेखर ने दावा किया कि मनोनीत पार्षद केंद्र सरकार की डेढ़ साल की कारगुजारी से खुश हैं।

डिप्टी मेयर की योग्यता पर दी सफाई
भाजपा अकाली गठबंधन के डिप्टी मेयर के उम्मीदवार हरदीप सिंह की शैक्षिक योग्यता दसवी है जबकि कांग्रेस के डिप्टी मेयर की उम्मीदवार गुरबख्श रावत एमएससी (कंप्यूटर साइंस) हैं।

पत्रकारों ने जब भाजपा नेताओं से इस बारे में सवाल किए तो उन्होंने सफाई दी कि अकाली दल के साथ उनका गठबंधन है। इसलिए उन्होंने अकाली दल के डिप्टी मेयर उम्मीदवार को मंजूर कर लिया।

मेरे नाम का जो टिकट आवेदन फार्म भाजपा प्रस्तुत कर रही है वह फर्जी है। जब मैंने पार्षद का चुनाव लड़ा था तो पार्टी में टिकट के लिए कोई आवेदन नहीं किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार अरुण सूद नगर निगम के पहले और अंतिम पार्षद होंगे जिसने पिछले चार साल के दौरान मनोनीत पार्षदों से 10 से 15 बार मांफी मांगी। सूद कई बार मनोनीत पार्षदों को अपमानित कर चुके हैं। कांग्रेस ने मनोनीत पार्षदों को वार्ड फंड भी दिलवाने का प्रस्ताव पास किया लेकिन अरुण सूद ने इस प्रस्ताव का विरोध किया था।
विज्ञापन

- मुकेश बस्सी, कांग्रेस मेयर पद के उम्मीदवार

फर्जी कागज दिखा रही भाजपा: बहल
नगर निगम के पिछले चुनाव के समय अध्यक्ष रहे बीबी बहल ने कहा कि बस्सी ने पार्षद टिकट के लिए आवेदन नहीं किया था। भाजपा जो कागज दिखा रही है वह फर्जी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें