फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा 24 घंटे सात दिन पेयजलापूर्ति योजना के संचालन के लिए आई तीन कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मनीमाजरा में पीने के पानी की 24 घंटे आपूर्ति के लिए तीन कंपनियां आगे आई हैं। इनमें एबी इंटरप्राइजेज, एसपीएम और वियोलिया कंपनी शामिल हैं। इससे पहले पानी की आपूर्ति की पायलट प्रोजेक्ट योजना में पांच बार कोई कंपनी आगे नहीं आई थी। छठी बार में एक ही कंपनी बचने की वजह से टेंडर फिर से करना पड़ा था। वहीं, वीरवार को दिव्यांगों के लिए बनने वाले पार्क के लिए भी टेंडर खोला गया। हालांकि, इसमें भी किसी कंपनी ने रुचि नहीं दिखाई। अब स्मार्ट सिटी इसके लिए फिर से टेंडर करेगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की ओर से 162.90 करोड़ की लागत से मनीमाजरा में 24 घंटे पीने के पानी की आपूर्ति के लिए योजना बनाई गई है। इसके लिए पहले पांच बार टेंडर हो चुका है, लेकिन कोई कंपनी रुचि नहीं दिखा रही। हालांकि, स्मार्ट सिटी अपने स्तर पर ही डीपीआर में कई बदलाव कर चुकी है, बावजूद इसके कंपनियां रुचि नहीं दिखा रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि पहले टेंडर में एक ही कंपनी के हिस्सा लेने की शर्त थी, जिसे बाद में हटाकर सम्मिलित कंपनी की शर्त कर दी गई। इस शर्त के हटाए जाने के बाद भी टेंडर कॉल करने पर कोई कंपनी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें