फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेक क्लब पर चंडीगढ़ लिट फेस्ट आज से, पहले दिन का शेड्यूल

Sat, 26 Nov 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
लिटरेचर फेस्टिवल
विज्ञापन
चंडीगढ़ लिट फेस्ट 2016 की शुरुआत शनिवार से लेक क्लब पर हो रही है। उद्घाटन पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर करेंगे। इस अवसर पर डिप्टी ब्रिटिश हाई कमिश्नर डेविड लिलियट विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


दो दिवसीय लिट फेस्ट का आयोजन चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी की ओर से किया जा रहा है, जिसमें इंडियाज फर्स्ट लिटरेरी पॉपस्टार के तौर पर मशहूर अमीश त्रिपाठी, थ्रिलर राइटर अश्विन सांघी, पूर्व पाकिस्तानी टीवी प्रोड्यूसर तारिक फतेह, जानी मानी पत्रकार और लेखक शैफाली वासुदेव, जाने माने मनोचिकित्सक, लेखक और संस्थापक माइंड बॉडी क्लीनिक श्याम भट्ट शामिल होंगे।
विज्ञापन


आज का  शेड्यूल
सुबह 10:45 से 11:45 : पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर फेस्ट का करेंगे उद्घाटन।
दोपहर 12 से 1 बजे : परवाज कार्यक्रम के तहत पंकज राग, डॉक्टर सुमिता मिश्रा और सतीश गुलाटी और माधव कौशिक करेंगे बात।
2:45 से 3:45: अभिव्यक्ति और आधुनिकता कार्यक्रम के तहत वंदना राग, सुनीता जैन और चंद्रकांता के साथ गुरमीत सिंह करेंगे बात।
3:45 से 4:45 मिस्ट्रीज ऑफ द माइंड कार्यक्रम के तहत श्याम भट्ट सुपर्णा पुरी के साथ करेंगे बात।
4:45 से 5:30 पंजाबी सिनेमा पर जस्स गरेवाल और गुरप्रीत घुग्गी के साथ बलप्रीत सिंह करेंगे बात।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें