फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबरः 15 देशों की उड़ानों से जुड़ेगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट, एयर इंडिया ने की पहल

Sat, 30 Mar 2019 04:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दुनिया के 15 देशों से चंडीगढ़ को जोड़ने के लिए एयर इंडिया अब विशेष उड़ान शुरू करने जा रहा है। सुबह 7 बजे चंडीगढ़ से एयर इंडिया का विमान उड़ान भरेगा जो दिल्ली 7 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगा और इस दौरान 15 इंटरनेशनल और 16 डोमेस्टिक उड़ान चंडीगढ़ से पहुंचने वाले यात्री पकड़ सकेंगे। इसके साथ ही एयर विस्तारा शाम 7 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली की उड़ान शुरू कर रहा है, जो यात्रियों को दिल्ली से इंटरनेशनल और डोमेस्टिक उड़ान पकड़ने में मदद करेगा। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करवाने को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने यह जानकारी हाईकोर्ट को सौंपी है। हाईकोर्ट को बताया गया कि रनवे 29 पर कैट 2 इंस्टाल करने का काम जोरों पर है। यह काम पहले 31 मार्च तक पूरा किया जाना था लेकिन कुछ कारणों से इसकी मियाद बढ़ानी पड़ी लेकिन अब यह निश्चित रूप से 9 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा और 10 अप्रैल से एयरपोर्ट 24 घंटे सातों दिन के लिए ऑपरेशनल हो जाएगा।

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
इसके साथ ही यह भी बताया गया कि कैट 3 इंस्टाल करने का काम भी टाटा एसईडी को सौंपने की तैयारी है। इसके लिए नेगोशिएशन का रास्ता अपनाया गया है। इसलिए इस टेंडर को मंजूरी के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी बोर्ड को भेजा जाएगा। पैरलल टैक्सी ट्रैक के मामले में बताया गया कि इसके लिए टेंडर जारी करने से पहले रक्षा मंत्रालय की मंजूरी जरूरी है। आवश्यक प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है और जल्द ही इस पर निर्णय लेकर काम शुरू करवाया जाएगा।

10 अप्रैल के बाद बढ़ेगी एयरलाइंस की दिलचस्पी
हाईकोर्ट को बताया गया कि 10 अप्रैल से एयरपोर्ट 24 घंटे ऑपरेशनल हो जाएगा। इसके साथ ही कैट 3 का काम भी कुछ समय में पूरा हो जाएगा। दूसरी ओर एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई बढ़ाने का काम भी शुरू हो रहा है। ऐसे में यह स्थितियां विमान कंपनियों के लिए एयरपोर्ट को आदर्श बनाती हैं। ऐसे में यह तय है कि 10 अप्रैल के बाद चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक बढ़ेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें