कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
वहीं, करनाल में राहुल गांधी ने करीब 15 मिनट तक भाषण दिया। हालांकि, इस दौरान वे केवल चौकीदार चोर है और 72 हजार रुपये की योजना में ही लगे रहे। पूरे भाषण के दौरान उन्होंने हरियाणा और करनाल से संबंधित एक भी मुद्दे को टच नहीं किया। हालांकि, कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि वे प्रदेश सरकार को भी घेरेंगे और करनाल क्योंकि सीएम का गढ़ है, इसलिए सीएम के बारे में भी बोलेंगे। लेकिन राहुल गांधी ने न तो सीएम का नाम लिया और न ही हरियाणा और करनाल की किसी समस्या पर अपना संबोधन दिया।
उम्मीद से कम जुटी भीड़
कांग्रेसी नेताओं द्वारा कई दिन से दावे किए जा रहे थे कि जनसभा के दौरान हजारों की भीड़ उमड़ेगी, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने पर भी कांग्रेसी उतनी भीड़ नहीं जुटा पाए, जितने उन्होंने दावे किए थे। अटल पार्क के सामने जरूर कार्यकर्ताओं की भीड़ थी।