फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ को 15 से पहले एयरपोर्ट का तोहफा

Thu, 30 Jul 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट को उद्घाटन 15 अगस्त से पहले हो सकता है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने संकेत दिए हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 या 14 अगस्त को चंडीगढ़ आ सकते हैं। वे सेक्टर-63 के हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों (ईडब्ल्यूएस) को घरों की चाबियां सौंपेंगे।
विज्ञापन


स्थानीय भाजपा नेताओं के अनुसार उन्हें भी इस बात के संकेत मिले हैं कि प्रधानमंत्री अगले माह चंडीगढ़ आ रहे हैं।

हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन मनिंदर बैंस ने बताया कि सेक्टर-63 के हाउसिंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही करेंगे। यहां फ्लैट्स बनकर तैयार हैं और दस अगस्त तक बिजली कनेक्शन भी मिल जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत कुल 2108 फ्लैट्स बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें 328 थ्री बेडरूम, 864 टू बेडरूम और 540 वन बेडरूम फ्लैट हैं। इनके अलावा 313 ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें