फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के बढ़े मामले, मास्क नहीं लगाने वालों पर फिर सख्ती बरतेगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में एक बार फिर से कोरोना के सक्रिय मामलों में तेजी आने लगी है। पीजीआई में जो गंभीर मरीजों की संख्या घटकर 30 तक पहुंच गई थी, अब फिर बढ़ने लगी है। संख्या 50 से ज्यादा हो गई है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हुई है। इससे प्रशासन भी सक्रिय हो गया है और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के मामलों के बढ़ने के पीछे बड़ी वजह लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही है। लोगों के चेहरे से अब मास्क गायब हो गए हैं। साथ ही सामाजिक दूरी की धज्जियां भी उड़ रही हैं। सुखना लेक, रॉक गार्डन और बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को मास्क के बिना देखा जा सकता है। लोगों में कोरोना वायरस का डर खत्म होता जा रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सभी एसडीएम व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान करें। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कोरोना संक्रमण को लेकर अभी सावधानी नहीं बरती तो स्थिति पूर्व से भी ज्यादा भयावह हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि संक्रमण से बचाव के मानकों का कड़ाई से पालन करें। छूट का फायदा उठाने की बजाय ईमानदारी पूर्वक बचाव के मानकों का पालन करें। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने मास्क लगाने, हाथ धोने व सामाजिक दूरी के तीन मंत्रों के पालन करने की सलाह दी है।
पुलिस ने भी चालान काटने कर दिए थे कम
कोविड-19 को लेकर पुलिस प्रशासन भी सुस्त पड़ गया है। कोरोना के शुरुआती महीने में मास्क पहनने और सामाजिक दूरी की पालना करवाने की काफी सख्ती बरती थी, लेकिन अब पुलिस भी मास्क का चालान काटने में नरमी बरत रही है। ऐसे में शहर के सुखना झील, मार्केट समेत भीड़भाड़ वाली जगहों पर लोग जमकर नियमों की नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले करीब नौ महीने में चंडीगढ़ पुलिस शहर के अलग अलग हिस्सों में कुल 22,671 चालान किया है। इनमें सबसे ज्यादा चालान जुलाई में 5929 और सबसे कम इस माह फरवरी में 1139 चालान किया है। पुलिस विभाग का कहना है कि जैसे-जैसे कोरोना के मामले कम होने लगे मास्क का चालान भी कटना कम हुआ है। हालांकि, प्रशासन के आदेश के बाद अब चालान की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें