फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ हादसा: अवैध निर्माण न रोक पाने पर जेई को नोटिस

Thu, 31 Dec 2015 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-26 में कब्र बनी बेसमेंट के मामले में डीसी ने लापरवाही बरतने पर जेई शशि भूषण को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इसके अलावा ग्राउंड लेवल के दूसरे अधिकारियों की जिम्मेदारी पर भी उन्होंने रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


डीसी अजीत बालाजी जोशी ने बुधवार को बुलाई एस्टेट ऑफिस और एमसी अधिकारियों की मीटिंग में सेक्टर-26 एरिया को देखने वाले ग्राउंड लेवल केअधिकारियों से इस निर्माण पर नोटिस दिए जाने के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि अगर नोटिस दिया है, तो उसकी कॉपी दो। जब ऐसा कोई पत्राचार सामने नहीं आया तो शाम को उन्होंने जेई शशि भूषण को नोटिस जारी कर दिया।

अमर उजाला ने उठाए थे सवाल
अमर उजाला ने इस हादसे में अधिकारियों के रोल पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद डीसी अजीत बालाजी जोशी ने कड़ा एक्शन लिया। उन्होंने नगर निगम को शॉप नंबर-87 और 88 को रिज्यूम करने और दोनों के मालिकों पर कार्रवाई के आदेश भी जारी किए।
विज्ञापन


एस्टेट ऑफिस शॉप नंबर-87 के प्राइवेट आर्किटेक्ट आरएम कालरा और उनके सहयोगी पर भी कार्रवाई करेगा, जिन्होंने बिल्डिंग ब्रांच को जमा करवाए गए बिल्डिंग प्लान की सुपरविजन नहीं की।

एसडीएम की रिपोर्ट के बाद बुलाई बैठक
डीसी ने यह आदेश एसडीएम ईस्ट तपस्या राघव द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट के बाद जारी किए। रिपोर्ट मिलने के बाद उन्होंने एडीसी कशिश मित्तल, असिस्टेंट एस्टेट अफसर कम एसडीएम सेंट्रल प्रिंस धवन, एसडीएम ईस्ट तपस्या राघव, बिल्डिंग ब्रांच केएसडीओ और एमसी के अधिकारियों की मीटिंग बुलाई। लंबी चली इस मीटिंग में उन्होंने साफ कर दिया कि घटना में जिनकी लापरवाही सामने आएगी, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

अवैध निर्माण की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी
बुधवार को अवैध निर्माण की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर-1077 जारी किया गया। वीरवार को इसके लिए फेसबुक अकाउंट और व्हाट्स एप नंबर भी जारी किया जाएगा। इन माध्यमों से शहर का कोई भी व्यक्ति निर्माण संबंधी शिकायत दे सकता है।


अजीत बालाजी जोशी, डीसी, चंडीगढ़ ने बताया कि लापरवाही मिलने पर एरिया जेई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यदि किसी और की लापरवाही सामने आएगी तो उस पर भी कार्रवाई होगी। ऐसी अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम को शॉप नंबर-87 और 88 केमालिकों पर कार्रवाई करने केआदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें