फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में जिनके मकान लीज होल्ड हैं, उनके लिए राहत भरी खबर देखिए

Tue, 14 Nov 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएचबी - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकान में रहने वालों के लिए एक राहत वाली खबर यह है कि अब उन्हें लीज टू फ्री होल्ड करवाने के लिए महंगे ब्रोशर और प्रोसेसिंग फीस को अदा नहीं करना पड़ेगा। सीएचबी ने सोमवार को प्रशासक की मंजूरी के बाद आवेदन के लिए खरीदने जाने वाले ब्रोशर का रेट 80 प्रतिशत कम कर दिया है जबकि प्रोसेसिंग फीस में 50 प्रतिशत की कटौती की है। हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले लोग लीज टू फ्री होल्ड करवाने का जो शुल्क तय किया गया है उसको कम करवाने की मांग कर रहे हैं। अब ब्रोशर एक हजार की जगह पर 200 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन


अब यह प्रोसेसिंग फीस लगेगी
कैटेगरी                 यह थी                 अब यह होगी चार्ज
ईडब्ल्यूएस             एक हजार                     500
एलआईजी            पांच हजार                     2500
एमआईजी            दस हजार                     5 हजार
एचआईजी            15 हजार                     7500
एमआईजी, एचआईजी    20 हजार                     10 हजार

(नोट : प्रोसेसिंग फीस के साथ जो जीएसटी तय है वह भी चार्ज किया जाएगा।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें