फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अलॉटियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर

Sat, 25 Jun 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों में रहने वालों के लिए राहत भरी खबर। अब उन्हें अपने काम के लिए कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। वह किसी को भी फीस और कामों के लिए दस्तावेज जमा कराने के लिए भेज सकता है।
विज्ञापन


सीएचबी चेयरमैन मनिंदर सिंह का कहना है कि अगर किसी मामलों में अलॉटी का मौके पर होना जरूरी है तो भी उनके दस्तावेज जमा कर लिए जाएंगे और अलॉटी की जरूरत के अनुसार बोर्ड कार्यालय में आने की तारीख तय कर देगा।

सीएचबी अधिकारियों के अनुसार यह देखा गया है कि अलॉटी और आवेदक को कई बार अपने कार्यों के लिए फीस और दस्तावेज जमा कराने के लिए हाउसिंग बोर्ड कार्यालय आना पड़ता है। जिस कारण अलॉटी को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है उनका कहना है कि लोगों की मांग पर निर्णय लिया गया है कि काम कराने के लिए अलॉटी का बोर्ड में मौजूद रहना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें