कैशलेस के मामले पर चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने यू टर्न लिया है। इसके साथ ही अलॉटियों को बहुत बड़ी राहत मिल गई है। हाउसिंग बोर्ड ने सोमवार को प्रैस रिलीज जारी कर कहा है कि अब अलाटियों द्वारा कैश भी मंजूर कर लिया जाएगा जबकि सीएचबी ने 1 दिसंबर को पूरी तरह से कैशलेस पालिसी को लागू कर दिया था।
उस समय हाउसिंग बोर्ड ने कहा था कि सीएचबी अब किसी भी काम के लिए नकदी मंजूर नहीं करेगा सिर्फ आनलाइन, ड्राफट, चेक, नेट बैकिंग और डेबिट कार्ड से राशि मंजूर की जाएगी। मालूम हो कि पूरी तरह से कैशलेस करने का भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन सहित कई लोगों ने भी विरोध किया था जिसके बाद अब प्रशासन को अब अपना निर्णय बदलना पड़ रहा है।
सीएचबी के अनुसार उन्होनें एसबीआई में चालू खाता भी खोला है ऐसे में राशि जमा करवाने की सभी रसीद हाउसिंग बोर्ड के रिसपेंशन काउंटर पर ही मिलेगी। यह खाता सभी स्वैप मशीनों के साथ अटैच है। हाउसिंग बोर्ड के अनुसार आनलाइन सिस्टम में ईडब्लयूएस कैटेगरी के मकानों की दो हजार तक राशि जमा होने पर कोई भी सर्विस चार्ज नहीं लिया जाएगा।
सीएचबी के अनुसार अगर अलाटी को किसी भी तरह की राशि जमा करवाने में दिक्कत आती है तो वह राशि ई संपर्क सेंटर में भी जमा करवा सकते हैं। सीएचबी के अनुसार सभी तरह से कैशलेस की राशि जमा करवाने के लिए बोर्ड मेंही स्वैप मशीन लगाई हुई है।