फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन स्पेशल पैकेज के साथ 5 स्टार में करें शादी

Wed, 10 Sep 2014 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के लिए अब न घोड़ी की चिंता न ही ढोली और डिनर की। बस आप एक काल कीजिए और सारी सुविधाएं हाजिर। होटल जेडब्लू मैरिएट लोगों के लिए सहालग पर ऐसी ही लग्जरी शादी की सौगात लेकर आया है।
विज्ञापन


आप चाहें तो वेडिंग बैंक्वेट हाल में प्लान करें या चाहें तो इसकी प्लानिंग करें पूल साइड पर। अगर कुछ नहीं समझ में आता तो बिना किसी चिंता के ले लीजिए पैकेज। जिसमें दूल्हा और दुल्हन के साथ मेहमानों को भी स्पेशल होने का अहसास मिलेगा।

होटल जेडब्लू मैरिएट के डायरेक्टर सेल्स एंड मार्केटिंग सनी घई ने बताया कि होटल ने इसके लिए एक कमेटी बनाई है जिसमें एक्सपर्ट हैं और वह हर काम तो बेहद बारीकी से करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं पैकेज, नजर डालिए

सिल्वर पैकेज-छह लाख रुपये
250 लोगों का डिनर, साफ्ट ब्रेवरेज, फ्लोरल डेकोरेशन, डीजे, वेडिंग नाइट के लिए एग्जिक्यूटिव रूम फार हनीमून, वेडिंग रिहर्सल डिनर (पांच लोग), दो रूम नाइट गेस्ट के लिए, लंच या डिनर दस लोगों के लिए। पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर डिनर।

गोल्ड पैकेज-दस लाख रुपये
250 लोगों का डिनर, साफ्ट ब्रेवरेज, ड्रिंक, फ्लोरल डेकोरेशन, डीजे, वेडिंग नाइट के लिए लग्जरी स्वीट रूम, वेडिंग रिहर्सल डिनर (पांच लोग), 20 रूम नाइट शादी के समय, स्पा ट्रीटमेंट कपल के लिए, शादी के समय स्पेशल लंच या डिनर बीस लोगों के लिए। पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर डिनर।  

प्लेटिनम पैकेज-15 लाख रुपये
250 लोगों का डिनर, साफ्ट ब्रेवरेज, ड्रिंक, फ्लोरल डेकोरेशन, डीजे, वेडिंग नाइट के लिए प्रेसीडेंशियल स्वीट रूम, वेडिंग रिहर्सल डिनर (पांच लोग), तीस रूम नाइट शादी के समय, स्पा ट्रीटमेंट कपल के लिए, शादी के समय स्पेशल लंच या डिनर तीस लोगों के लिए। पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर डिनर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें