फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरदस्ती रंग डाला तो पुलिस नहीं बख्शेगी, 20 नाकों पर कटेगा चालान

Sun, 12 Mar 2017 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
इस बार होली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं। अक्सर पुलिस वालों की शिकायत रहती है कि नाकों पर शराब के नशे में उनके साथ वाहन चालक उलझते हैं। इसके लिए पुलिस द्वारा होली पर लगने वाले 20 एंटी ड्रंकन नाकों पर चालानिंग अफसर को एक - एक बॉडी कैमरा देने जा रहा है। नाके के दौरान सारी गतिविधि कैमरे में रिकार्ड होगी। अगर कोई नाके पर पुलिस अधिकारियों से उलझता है तो उस पर सख्त कार्रवाई भी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


पुलिस विभाग के अनुसार 13 मार्च को शहर में छह डीएसपी की निगरानी में 1120 पुलिस वाले तैनात होंगे। इनमें 23 इंस्पेक्टर रैंक के अफसर होंगे। साथ ही शहर में 200 ट्रैफिक पुलिस वाले भी शहर के अंदर और बाहर की सड़कों पर ड्यूटी निभाएंगे। जो कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान करेंगे। इसके साथ ही 150 पीसीआर स्टॉफ  भी तैनात रहेगा। आईआरबी और आपरेशन सेल के करीब 741 मुलाजिम शहर में तैनात होंगे।

होली के दिन शहर में 20 एंटी ड्रंकन नाके लगाए जाएंगे। हर नाके पर 10 ट्रैफिक पुलिस वाले तैनात किए जाएंगे। साथ ही उन नाकों  पर बॉडी कैमरे से रिकार्डिंग करवाई जाएगी। जिससे न तो कोई वाहन चालक पुलिस मुलाजिमों से अभद्र व्यवहार कर सके और कोई पुलिस वाला भी किसी आम आदमी को नाजायज परेशान न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें