फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 11 गर्ल्स कालेज बना शहर का पहला ईट राइट कैंपस

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सेक्टर 11 गर्ल्स कालेज को चंडीगढ़ का पहला ईट राइट कैंपस घोषित किया है। इस कालेज की कैंटीन, मेस, किचन और फ्रिज पूरी तरह से साफ है। किचन में काम करने वाले कर्मचारियों के नाखून, हाथ, पैर और सिर एफएसएसएआई के मानदंडों पर खरे उतरे हैं। यहां पर मिलने वाला सभी उत्पाद हेल्दी है। कोई भी फास्ट फूड नहीं है। खाद्य सुरक्षा एवं स्टैंडर्ड की ओर से उन्हें लाइसेंस प्राप्त हुआ है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि कई तरह के ऑडिट के बाद कालेज को ईट राइट कैंपस घोषित किया गया है। इसकी समय-समय पर निगरानी होगी, ताकि कालेज ईट राइट को मेनटेन कर सके। शहर के कई कालेज, हास्पिटल और मार्केट को भी ईट राइट बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

सुखविंदर सिंह के मुताबिक एफएसएसएआई ने स्कूल, कालेज में साफ-सुथरा खाद्य पदार्थ बेचने के लिए ईट राइट नाम से एक मुहिम छेड़ रखी है। इसका मकसद हेल्दी फूड को प्रमोट करना है, ताकि कालेज और स्कूल में विद्यार्थियों को क्वालिटी और साफ-सुथरा खाद्य पदार्थ मिले, ताकि उनमें अच्छा खाने की आदत विकसित हो। इसी के तहत सेक्टर 11 गर्ल्स कालेज को चुना गया। कालेज का दौरा कर कैंटीन और मेस की जांच की गई। जो कमियां मिलीं, उनसे कालेज प्रशासन को अवगत कराया गया। कर्मचारियों को ट्रेनिंग देकर उन्हें तैयार किया गया। एफएसएसएआई के मानदंडों पर खरा उतरने के बाद एक थर्ड पार्टी ऑडिट कराया गया, जिसमें कालेज पूरी तरह खरा उतरा। थर्ड पार्टी आडिट में अधिकारियों ने कूड़ा निस्तारण से लेकर टायलेट को चेक किया। एक-एक प्वाइंट को परखने के बाद एफएसएसएआई ने कालेज को रेटिंग देकर सर्टिफाइड किया। अब कालेज को अपनी रेटिंग मेनटेन करनी होगी। इसके लिए डिपार्टमेंट भी समय-समय पर चेक करेगा।
चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. जी दीवान ने बताया कि यह गर्व की बात है कि सेक्टर 11 कालेज को शहर का पहला ईट राइट कैंपस घोषित किया गया है। हमारा मकसद है कि पूरे शहर के कालेज, हास्पिटल और मार्केट में साफ-सुथरा खाद्य पदार्थ मिले। इसके लिए कोशिशें जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें