फैटी लीवर के कारण हो सकती है बीमारियां
- टाइप 2 डायबिटीज
- हृदय संबंधी बीमारियां
- कोलोरेक्टल (बड़ी आंत) कैंसर
- हाइपो थायराइड
- पीसीओएस
- गंभीर किडनी की बीमारी
कम से कम 45 मिनट करें कसरत, रहें स्वस्थ
डॉ. योगेश चावला ने बताया कि 149 अध्ययन का दावा है कि कसरत के जरिए वजन कम कर फैटी लीवर की शिकायत को कम और दूर किया जा सकता है। अब मुद्दा आता है कि कितने समय कसरत करनी चाहिए। एक शोध के अनुसार अगर व्यक्ति एरोबिक एक्सरसाइज 21 मिनट प्रतिदिन करता है तो साल में कोई वजन कम नहीं होता, वहीं 21 से 32 मिनट में 2 से तीन किलो प्रति वर्ष और 32 से 60 मिनट में 5 से सात किलो प्रति वर्ष वजन कम किया जा सकता है इसलिए प्रतिदिन औसतन 45 मिनट कसरत करनी चाहिए, ताकि लीवर में बढ़े फैट को कम किया जा सके या फैट बढ़े ही नहीं। इसके अलावा ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट को भोजन की थाली से हटाने का सुझाव दिया गया और इसकी जगह पर अनसैचुरेटेड फैट लेने के साथ प्रोटीन को आहार में शामिल करने की बात कही गई।