फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समावेशी विकास और सुशासन का मॉडल बना चंडीगढ़ : कटारिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में चंडीगढ़ की उपलब्धियों को देश के सामने रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कटारिया ने कहा कि चंडीगढ़ आज समावेशी विकास, सुशासन और नागरिक-केंद्रित प्रशासन का सफल मॉडल बनकर उभरा है। बैठक में यूटी के मुख्य सचिव राजेश प्रसाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कटारिया ने बताया कि 99.93 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ चंडीगढ़ को पूर्ण साक्षर केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया जा चुका है। शिक्षा मंत्रालय के परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में शहर को लगातार दूसरे वर्ष सर्वोच्च ग्रेड प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 88.25 प्रतिशत रहा और 2025-26 सत्र में 475 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। प्रोजेक्ट उड़ान और शिखर-26 के तहत विद्यार्थियों को जेईई और नीट की निशुल्क कोचिंग दी जा रही है जबकि सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा और डेटा एनालिटिक्स जैसे आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं।
स्वास्थ्य क्षेत्र में उन्होंने प्रोजेक्ट सारथी का उल्लेख करते हुए बताया कि 2,671 से अधिक एनएसएस स्वयंसेवक सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सहायता कर रहे हैं। इस मॉडल को देश के 1,400 से अधिक अस्पतालों ने अपनाया है। खेल क्षेत्र में चंडीगढ़ की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कटारिया ने बताया कि पिछले दो वर्षों में खिलाड़ियों की ओर से जीते गए पदकों की संख्या 297 से बढ़कर 488 हो गई है। वहीं 2027 की एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी भी चंडीगढ़ को मिली है।
विज्ञापन

सतत विकास के क्षेत्र में चंडीगढ़ को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2025 में देश में आठवां स्थान मिला है। सभी सरकारी भवनों का सौरकरण किया जा चुका है और शहर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया है। कटारिया ने दावा किया कि व्यापक पुनर्वास योजनाओं के चलते चंडीगढ़ देश का पहला आधिकारिक रूप से स्लम-फ्री शहर बन चुका है और विकसित भारत2047 के लक्ष्य को हासिल करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:
नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया। स्रोत : डीपीआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें