चंडीगढ़ के सेक्टर 7 में नए बने सिंथेटिक ट्रैक पर राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स चैंपियनशिप को सफलता पूर्ण कराने के बाद एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया चंडीगढ़ (एएफआई) ने पहले इंटरनेशनल स्तर के एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी दी है।
एएफआई अपने डोमेस्टिक कैलेंडर 2024 का पहला अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप कराने जा रहा है। इसके तहत 30 - 31 जनवरी को दो दिवसीय साउथ एशियन और इंडियन ओपन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप शहर में होगी। चैंपियनशिप में साउथ एशिया के 300 से अधिक एथलीटों में हिस्सा लेने की पूरी संभावना है। इनमें अधिकतर अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट होंगे। इन चैंपियनशिप की खास बात यह होगी कि एथलीटों को इन चैंपियनशिप के जरिए पेरिस 2024 का टिकट मिल सकता है। इन दोनों चैंपियनशिप की मेजबानी मिलने से चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन में काफी उत्साह हैं।
वर्ल्ड मैप पर आ जाएगा शहर
चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी रविंदर चौधरी ने खुशी जताते हुए कहा कि एएफआई की ओर से इतने बड़े इवेंट को चंडीगढ़ को दिया जाना शहर के लिए बड़ी उपब्धि है। इस इवेंट के जरिए चंडीगढ़ एथलेटिक्स में वर्ल्ड मैप पर आ जाएगा। चौधरी ने बताया कि वॉकिंग चैंपियनशिप इवेंट में रेस वॉक के कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट एथलीट भी हिस्सा लेंगे। इस इवेंट के लिए शहर में 500 मीटर का रोड़ शामिल होती है। इसमें लड़के और लड़कियों के लिए 20 किलोमीटर के इवेंट रखे गए।
इटली, आस्ट्रेलिया, मलेशिया से आएंगे जज
रविंदर चौधरी ने बताया दिवसीय साउथ एशियन और इंडियन ओपन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में इवेंट को देखने वाले पैनल में विदेशों के जज आ रहे है। जजों के पैनल में हंगरी सोमा, इटली से मारा बेलतानी, आस्ट्रेलिया से स्कॉट नेलसेन, मलेशिया से कु बेंग शामिल हैं। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दिनों हांगकांग से सुंग तुंग चंडीगढ़ का दोरा करके गए। इन्होंने वॉकिंग चैंपियनशिप के लिए रूट तैयार करना है। इन्होंने सुखना लेक वाला एरिया पंसद किया है क्योंकि इस रूट की सड़कें चौड़ी हैं और वाहनों की आवाजाही भी कम रहती हैं।