फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब व सीजीए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में अभी तक गोल्फ खेलने के लिए सबसे सुरक्षित माने जाने वाले चंडीगढ़ गोल्फ क्लब व (चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन) सीजीए रेंज को भी बंद कर दिया गया है। शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित केसों के बाद अब चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन (सीजीए) को भी बंद कर दिया गया है। प्रशासन के आदेशों के बाद ही इन दोनों को बंद किया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-6 स्थित 146 एकड़ में फैले चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में 18 होल का गोल्फ कोर्स बना हुआ है। इन होलों की एक-दूसरे से कम से कम 100 से 150 गज की दूरी है। यहां पर खेलने वाला खिलाड़ी एक होल पर शॉट मारने आगे चला जाता है। इसके बाद दूसरा खिलाड़ी बॉल को हिट करता है। ऐसे में यहां इन खिलाड़ियों के बीच काफी दूरी रहती है, इसलिए चंडीगढ़ गोल्फ क्लब को सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षित समझा जाता था, लेकिन तेजी से शहर में लोगों के संक्रमित होने की वजह से प्रशासन के आदेश के बाद अब इन्हें बंद कर दिया गया है।
सीजीए में गोल्फर्स करते हैं अभ्यास
चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन (सीजीए) सेक्टर-6 में किशनगढ़ के पास लगभग 6 एकड़ में फैला हुआ है। इसे गोल्फ रेंज भी कहा जाता है जो खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए ही बनाई गई है। यहां पर 9 होल का गोल्फ कोर्स भी बना हुआ है। इस पर युवा गोल्फर्स अभ्यास करते हैं। वहीं बड़े खिलाड़ियों के लिए लंबी दूरी की हिट का अभ्यास करने के लिए 300 यार्ड की जगह बनी है। यहां पर एक-दूसरे सेे दूर हटकर अभ्यास होता है। इसके बावजूद भी इसे सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें