फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनु मलिक और फराह खान को नचा आई शहर दी कुड़ी

Wed, 14 May 2014 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शंकर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनी चैनल में प्रसारित शो एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा में सिटी ब्यूटीफुल की जहांगीत सिंह ने अपने ढोल की थाप पर अनु मलिक और फराह खान को स्टेज पर नाचने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


सेक्टर-27 निवासी जहांगीत शहर के कॉर्मल कान्वेंट स्कूल में प्लस वन की स्टूडेंट है। जहांगीत ने बताया कि वह कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। उन्हें ढोल बजाना बेहद पसंद है। उन्हें अमृतसर में ऑडिशन के लिए बुलाया गया।

इसके बाद उन्हें मुंबई में कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कॉल आई। जहांगीत ने बताया कि वह पहली बार मुंबई गईं। यह पहली बार था कि उन्होंने टीवी चैनल में अपना टैलेंट दिखाया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया जब जजों ने उन्हें ढोल के साथ देखा तो वह हैरान रह गए। जहांगीत ने बताया जब ढोल बजाया तो जजों को इतना पसंद आया कि वह स्टेज पर आकर नाचने लगे।

इस प्रस्तुति के बाद अनु मलिक ने उनसे कहा कि इतनी एनर्जी के साथ ढोल तो लड़के भी नहीं बजा पाते हैं। जहांगीत ने बताया अभी उन्होंने पहली प्रस्तुति दी है, दूसरे राउंड के लिए मुंबई से कॉल आने की की प्रतीक्षा कर रही हूं।

पिता से मिली प्रेरणा
अपनी प्रस्तुति से उत्साहित जहांगीत ने बताया ढोल बजाने की प्रेरणा उन्हें अपने पिता से मिली। उनके पिता पेशे से ज्यूडीशियल अफसर हैं, लेकिन उन्हें डॉक्यूमेंट्री बनाने का बहुत शौक है और उनकी मम्मी हाउस वाइफ हैं।

जहांगीत ने बाताया उन्हें लड़कों के शौक बहुत पसंद है। उन्हें भंगड़ा भी बहुत पसंद है। जहांगीत की यह प्रस्तुती सोनी चैनल पर 15 मई वीरवार को कार्यक्रम एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा में प्रशारित होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें