फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के छोरे एफिल टावर पर चढ़े पैग लगाने, पुलिस पकड़कर ले गई थाने

Mon, 14 Aug 2017 09:25 AM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
chandigarh Geri Route
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर दस स्थित म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी के सामने बने एफिल टावर पर चढ़कर पैग लगाने के शौक ने दो युवकों को हवालात पहुंचा दिया। जब युवक एफिल टावर पर शराब पी रहे थे, तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को सेक्टर तीन थाने ले आई। इस दौरान युवकों ने बताया कि उनकी चाहत थी कि जब भी चंडीगढ़ जाएं तो गेड़ी रूट के पास बने एफिल टावर पर चढ़कर पैग लगाएं और उसका वीडियो भी बनाएं। उसके बाद सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के धारा के तहत कार्रवाई कर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।

  दरअसल दोनों युवक हरियाणा के फतेहाबाद से चंडीगढ़ घूमने आए थे। उन्हें सिटी ब्यूटीफुल के गेड़ी रूट के बारे में काफी सुन रखा था।  26 वर्षीय अजय व विक्रम एफिल टावर पर चढ़ गए। नीचे काफी लोगों की भीड़ जमा है। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि एफिल टावर पर कुछ लड़के चढ़े हैं और दारू पी रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पूनम दिलावरी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों को देखते ही युवकों में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद वह अपने आप ही नीचे उतर आए। इस दौरान नीचे जबरदस्त भीड़ लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवतियां बन रही थी वीडियो

युवतियां बन रही थी वीडियो
युवतियां बन रही थी वीडियो
पुलिस ने बताया कि जब युवक एफिल टावर पर चढ़े, तभी नीचे युवतियां वीडियो बनाने और फोटो खींचने में लगी थीं। युवतियां भी अजय और विक्रम के साथ आईं थीं। पुलिस ने उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया है। युवतियों ने कहा कि उनका अराजकता फैलाना इरादा नहीं था। वह सिर्फ अपनी दोस्तों की फोटो खींच रहे थे।

एफिल टावर पर चढ़कर खिंचवाते हैं सेल्फी
एफिल टावर पर अक्सर युवक चढ़कर सेल्फी खिंचवाते हैं। एफिल टावर करीब 50 फीट लंबा है। कभी भी हादसा हो सकता है। गेड़ी रूट होने के कारण युवक व युवतियां का जमाड़वा रहता है। पुलिस आती है तो लेकिन एक दो चक्कर लगाकर चली जाती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें