फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सफेद मक्खी से खुद निपटेगी सरकार, मुलाजिम रखेंगे खेत पर नजर

Mon, 14 Aug 2017 09:25 AM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
अब पंजाब सरकार सफेद मक्खी केसाथ खुद सीधे मुकाबला करेगी। जहां भी कपास की फसल पर सफेद मक्खी का हमला ज्यादा हुआ, वहां खेतीबाड़ी विभाग ही खेत अडॉप्ट कर लेगा। विभाग ही सफेद मक्खी से निपटने केसारे उपाय करेगा।
विज्ञापन


मालवा में कपास पर सफेद मक्खी का प्रभाव बढ़ने के बाद तीन राज्यों की मॉनिटरिंग एंड कंसल्टेटिव कमेटी की बैठक बठिंडा में हुई। इसमें सफेद मक्खी से ज्यादा प्रभावित खेतों को अडॉप्ट करने का फैसला किया गया। माहिरों ने कहा कि कई जगह किसान सही कीटनाशक नहीं इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए अब जहां भी सफेद मक्खी का प्रभाव ज्यादा दिखे, वह खेत खेतीबाड़ी विभाग खुद अडॉप्ट करे।

किसानों को सही कीटनाशक मुहैया कराए और अपनी निगरानी में स्प्रे कराए। विभाग के स्काउट और अन्य मुलाजिम दिन-रात उन खेतों की निगरानी करें। हर जिले में ऐसे दस से बीस स्पॉट हो सकते हैं। जहां कपास की बिजाई देरी से हुई है, वहां सफेद मक्खी का खतरा ज्यादा है, उन इलाकों पर खास नजर रखने का फैसला किया गया। माहिरों ने पोटैशियम नाइट्रेट स्प्रे करने की भी सलाह दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मौसम बना मुसीबत, बीस दिन अहम

- फोटो : File Photo
मौसम बना मुसीबत, बीस दिन अहम
इस बार मौसम विभाग के लिए चिंता का विषय बना है। कॉटन बेल्ट में बारिश बिल्कुल नहीं हो रही है। शुष्क और उमस भरा मौसम है, जो सफेद मक्खी केपनपने के लिए बेहद अनुकूल है। इसे देखते हुए नहरी विभाग को पानी छोड़ने को कहा गया है, ताकि किसान अपने खेतों में पानी लगा सकें। माहिरों का मानना है कि अगले बीस दिन फसल केलिए अहम है। अगर बारिश हो जाती है तो काफी फायदा होगा।

जहां भी सफेद मक्खी का प्रभाव ज्यादा होगा, वह स्पॉट विभाग अडॉप्ट करेगा। सही कीटनाशक मुहैया कराएगा। उन खेतों पर पूरी नजर रखी जाएगी। मौसम चिंता का विषय बना है, अगर बारिश हो जाती है तो काफी फायदा होगा।
- डॉ. जसबीर सिंह बैंस, डायरेक्टर (खेतीबाड़ी विभाग)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें