फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ गैंगरेप: तीनों 'दरिंदें' दो दिन के रिमांड पर, पुलिस को कई सच जानने हैं

Thu, 30 Nov 2017 09:14 AM IST
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ गैंगरेप
विज्ञापन
युवती के साथ गैंगरेप करने वाले तीनों 'दरिंदों' को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस को इनसे कई राज उगलवाने हैं। वैसे तो सोमवार को इरफान को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर जिला अदालत लाया जाना था, लेकिन उसके सुसाइड के प्रयास के कारण उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। वहां देर रात तक उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


सेक्टर-36 थाना पुलिस की ओर से दोपहर में इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में इरफान, किस्मत अली उर्फ पोपू और मोहम्मद गरीब को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की अर्जी दायर की थी। पुलिस की ओर से दलील दी गई कि आरोपियों की शिनाख्त परेड (टीआईपी) के लिए उन्हें गिरफ्तार करने के बाद सीधा जेल भेज दिया गया था। अब पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ करना चाहती है।

इसके अलावा पुलिस को आरोपियों के मेडिकल, डीएनए टेस्ट और अन्य नमूने लेने हैं। वहीं उनसे अन्य आपराधिक मामलों को लेकर भी पूछताछ करनी है। अदालत ने पुलिस की दलीलों के बाद अर्जी मंजूर करते हुए आरोपियों मोहम्मद इरफान, किस्मत अली उर्फ पोपू और मोहम्मद गरीब को बुधवार (29 नवंबर) को प्रोडक्शन वारंट पर पेश करने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन


सेक्टर-29 गैंगरेप और युवती की ऑटो से गिरकर मौत के मामले में करेगी पूछताछ
पिछले साल 13 दिसंबर को कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती से गैंगरेप और इस साल 22 मार्च को ऑटो से गिरकर रजनी की मौत के मामले में पुलिस को आरोपियों से पूछताछ करनी है। पुलिस को शक है कि इन दोनों मामलों में आरोपियों के शामिल होने की पूरी-पूरी संभावना है। अब पुलिस आरोपियों का रिमांड हासिल करने के बाद पिछले साल युवती से हुए गैंगरेप के आरोपियों की शिनाख्त करा सकती है। युवती के शिनाख्त के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें