फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के इस दिग्गज नेता को भारतीय विधि आयोग की सदस्यता

Sat, 11 Jun 2016 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
भारत के अपर महासॉलिसिटर एवं चंडीगढ़ के पूर्व सांसद सत्य पाल जैन को भारत के 21वें विधि आयोग का अंशकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी ये नियुक्ति उनके वर्तमान पद, भारत के अपर महासालिसिटर, के अतिरिक्त होगी और वे अब दोनों पदों पर काम करेंगे।
विज्ञापन


भारत के राष्ट्रपति ने गत 14 सितंबर, 2015 को इस आयोग का गठन किया था। सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीष न्यायमूर्ति डॉ. बी. एस. चौहान इसके अध्यक्ष हैं। इसके अन्य मनोनित सदस्यों में गुजरात उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीष न्यायमूर्ति रवि आर. त्रिपाठी, जी. एन. एल. यू. के निर्देशक डॉ. बिमल पटेल एवं सत्य पाल जैन शामिल है।

भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय के सचिव, विधि कार्य विभाग एवं सचिव, विधायी विभाग इस आयोग के पदेन सदस्य के रूप में काम करते हैं। जैन ने दिल्ली में लॉ कमिश्न के कार्यालय में जाकर पदग्रहण किया और उसके बाद आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति डॉ0 बीएस चौहान से भेंट करके लगभग 1 घंटा आयोग के समक्ष लंबित मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें