फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर का अपहरण के मामला में पांचवा आरोपी गिरफ्तार ᅠ

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। पुलिस ने बीते सप्ताह छात्र के अपहरण के मामले में पांचवें आरोपी बलटाना निवासी अजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने पांचवें आरोपी सहित विशाल, पंकज, रजत और मुकेश को अदालत में पेश किया। अदालत ने अजय को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया, जबकि पहले से गिरफ्तार चारों आरोपियों का एक-एक दिन और पुलिस रिमांड बढ़ाया है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले मंगलवार को सुबह साढ़े चार बजे किशनगढ़ निवासी चूड़ामणि के बेटे अंकित का मनीमाजरा के गुरुकुल ग्लोबल स्कूल के पास से ब्रेजा कार सवार तीन लोगों ने अपहरण कर लिया था। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के चलते अपहर्ता अंकित को पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित पेट्रोल पंप के पास छोड़ कर फरार हो गए थे। इसके दो दिन बाद पुलिस ने चार अपहरणकर्ताओं विशाल, पंकज, रजत और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अजय शर्मा फरार चल रहा था। सोमवार को पुलिस ने उसे बलटाना से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें