फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे संकेत: अब सिर्फ पांच मिनी कोविड केयर सेंटर ही खुले, तीन में एक भी मरीज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल कोरोना की दूसरी लहर की चपेट से बाहर आ रहा है। मरीजों के बढ़ने के बाद शुरू किए गए कुछ मिनी कोविड केयर सेंटर बंद हो गए हैं, जबकि कुछ खाली पड़े हैं। सभी सेंटरों को मिलाकर कुल 18 मरीज ही भर्ती हैं। ये कोरोना से राहत के संकेत हैं।
विज्ञापन

प्रशासन के अधिकारियों का मानना है कि शहर में कोरोना की चपेट में आए लोगों को बचाने में मिनी कोविड केयर सेंटर का अहम योगदान रहा है, इसलिए प्रशासन ने सभी मिनी कोविड केयर सेंटरों पर एक वीडियो डॉक्यूमेंट्री बनाई है, जिसे सोमवार को यूट्यूब पर रिलीज किया गया। 5 मिनट 21 सेकेंड के इस वीडियो में सभी मिनी कोविड केयर सेंटर की खासियत, भर्ती मरीजों की प्रतिक्रिया और संचालकों को धन्यवाद दिया गया है। वीडियो में यूटी प्रशासक के पूर्व सलाहकार मनोज परिदा भी दिखाई दे रहे हैं। शहर में अचानक बढ़े कोरोना के मरीज, ऑक्सीजन की भारी कमी और बेड की उपलब्धता नहीं होने के बाद प्रशासन ने शहरवासियों ने आग्रह किया था कि वह आगे आएं और उनकी मदद करें। प्रशासन के एक आग्रह पर शहर की कई संस्थाएं, उद्योगपति व अन्य लोग सामने आए और उन्होंने अपने स्तर पर अस्थाई अस्पताल बनाने की बात कही। प्रशासन ने सभी को जगह मुहैया कराई। इसके बाद इन सभी संस्थाओं व उद्योगपतियों ने बेड, ऑक्सीजन, स्वास्थ्य कर्मी, खाने-पीने आदि की व्यवस्था खुद की। सबसे पहले बाल भवन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसाइटी ने 50 बेड का अस्पताल शुरू किया। इसके बाद भारत विकास परिषद और कोंपिटेंट फाउंडेशन ने सेक्टर-24 के इंदिरा हॉलीडे होम में 47 बेड का सेंटर शुरू किया। इन्हें मिलाकर अगले कुछ दिनों में शहर में 7 सेंटर हो गए, लेकिन अब मरीज नहीं होने पर सेक्टर-47 और सेक्टर-8 का मिनी कोविड केयर सेंटर बंद हो चुका है। अब शहर में पांच मिनी कोविड केयर सेंटर ही बचे हैं। गौरतलब है कि प्रशासन ने 30 जून तक सभी को सेंटर चलाने की मंजूरी दी है। हालांकि, अगर कोई संचालक इससे पहले भी सेंटर को स्वेच्छा से बंद करना चाहता है, तो सभी मरीजों के घर जाने के बाद या जो मरीज भर्ती हैं, उन्हें किसी दूसरे सेंटर में भेजने के बाद बंद कर सकते हैं।
विज्ञापन

यह है सेंटरों की स्थिति
स्थान कुल बेड मरीज भर्ती
वर्किंग वुमन हॉस्टल, सेक्टर-23 50 00
इंदिरा हॉलीडे होम, सेक्टर-24 47 00
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, सेक्टर-34 50 00
श्री अरबिंदो स्कूल, सेक्टर-27 25 8
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, सेक्टर-43 50 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें