फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरिया-थाइलैंड का सामान खरीदना है तो पहुंचें परेड ग्राउंड

Fri, 17 Oct 2014 02:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर आपको घर खरीदना हो या कार या सूट और साड़ियां... आपको सब मिलेगा सीआईआई चंडीगढ़ फेयर में। इस मेले का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ नार्दर्न रीजन चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में शुक्रवार से किया जाएगा। इसमें बेहतरीन डिस्काउंट भी मिलेंगा। यह मेला 17-20 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन


सीआईआई चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल के चेयरमैन दर्पण कपूर ने बताया कि इसमें 350 एक्जिबिटर्स हैं। मेले में 14 शो होंगे। इसमें रियल इस्टेट, आटो शो, होम डेकोर, किचनवेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और फिनमार्ट हैं। मेले का उद्घाटन हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे।

लोगों के लिए यह होगा खास
मेले में पाकिस्तान, थाईलैंड, कोरिया, शिकागो, यूएई कोरिया के प्रोडक्ट शॉपर्स के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं। शिकागो, यूएसए से आए होम अप्लायंस लोगों को आकर्षित करेंगे। कोरिया के कारपेट और हैंडीक्रॉफ्ट और कंबल आदि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। यहां होम डेकोरेशन और ड्राई फ्रूट्स की रेंज होगी। चेयरमैन ने कहा कि रियलकान में चंडीगढ़ सिटी सेंटर, डीएलएफ, वेव्स, एमआर एमजीएफ, बुर्ज वन और सुषमा बिल्डटेक होंगे। स्टेट्स ऑफ इंडिया पेवेलियन में बिहार, राजस्थान, वेस्ट बंगाल, तमिलनाडु, गोवा और गुजरात के हैंडीक्राफ्ट के प्रोडक्ट हैं। यह राज्य सूट, साड़ी और अन्य होजरी आर्टिकल लेकर आएंगे। छोटे और बड़े डेकोरेशन के आइटम के साथ होंगे।
विज्ञापन


सीआईआई नार्दर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर पिकेंदर पाल सिंह ने कहा कि हमने नाबार्ड और केवीआईसी के साथ सोशल एक्सपो की है। इसके माध्यम से स्माल स्केल्स इंटरप्रेन्योर और आर्टिजन को जोड़ा गया है।

आटो शो रहेगा खास
आटो शो 2014 में टाटा मोटर्स, टोयोटा, शेवरले, रेनाल्ट और होंडा की कारों को डिस्प्ले किया जाएगा। सीआईआई नार्दर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर पिकेंदर पाल सिंह ने कहा कि सीआईआई चंडीगढ़ फेयर बी टू बी मीटिंग के लिए एक बड़ा प्लेटफार्म है। जिसमें नए इंतजाम किए जाएंगे। महिलाओं के लिए यहां परसोना, डेकोर पेवेलियन होंगे। जिसमें ब्यूटी और हेल्थकेयर के प्रोडक्ट भी होंगे।

रोजाना शाम होगी खास
सीआईआई चंडीगढ़ फेयर में रोजाना कल्चरल प्रोग्राम होंगे। इसका आयोजन शाम को पांच से सात बजे तक होगा। शुक्रवार 17 अक्तूबर को रूह द बैंड और डांस परफारमेंस होगी। इस दौरान सेव द गर्ल चाइल्ड पर स्पेशल परफारमेंस होगी। 18 अक्तूबर को आयात द्वारा डांस परफारमेंस होगी।

इसके पबाद बिग डे हंगर द्वारा डोंट वेस्ट फूड का आयोजन होगा। रविवार को स्ट्रीट जैमर्स द्वारा डांस परफारमेंस होगी। सोमवार 20 अक्तूबर को सुरूर बैंड द्वारा कल्चरल डांस परफारमेंस होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें