फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को झटका, एक और 'विकेट' भाजपा के पाले में गिरी

Mon, 08 Jun 2015 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अंजू बेनिवाल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन संभाल लिया है। इस मौके पर सांसद किरण खेर, चंडीगढ़ पार्टी प्रभारी आरती मेहरा और भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन मौजूद रहे।
विज्ञापन


रविवार को पार्टी कार्यालय में महासंपर्क अभियान के दौरान बेनिवाल को पार्टी ज्वाइन करवाई गई। समारोह में बताया गया कि चंडीगढ़ से एक लाख 6 हजार सदस्य शहर में बने हैं। जबकि चंडीगढ़ भाजपा का एक लाख का टारगेट था।

समारोह में पूर्व सांसद सत्यपाल जैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन नहीं आए। इसके साथ ही कई भाजपा के पार्षदों ने भी शिरकत नहीं की।

आरती मेहरा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद जब वह शुरूआती दिनों में शहर में आती थीं तो उन्हें कार्यकर्ता सांसद किरण खेर के बारे में बताते थे कि वह बात नहीं करती हैं, शहर से अनुपस्थित रहतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एक साल बाद स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है। लोग सांसद द्वारा किए गए कामों की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब अफसरशाही पर भी लगाम लगेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें