फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना : डीजीपी संजय बेनीवाल पॉजिटिव, नगर निगम में अब तक 40 अधिकारी व पार्षद संक्रमित

Sat, 17 Apr 2021 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पिछले एक महीने में 25 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। लगातार पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने पर पुलिस विभाग की एक बार फिर सिरदर्दी बढ़ गई है। इन पुलिसकर्मियों में अभी सात कोरोना से संक्रमित हैं। जबकि अन्य को छुट्टी मिल चुकी है। इससे पहले मार्च 2020 के बाद से कोरोना के प्रकोप से मलोया थाना, सेक्टर-61 पुलिस चौकी, पंजाब विश्वविद्यालय पुलिस बीट बॉक्स व सेक्टर-26 पुलिस लाइन, सेक्टर-9 पुलिस मुख्यालय को सील तक कर दिया गया था, ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके। 
विज्ञापन
डीजीपी संजय बेनीवाल। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुलिस विभाग की तरफ से उन्होंने सबसे पहले कोरोना का टीका लगवाया था। बाद में उन्होंने दूसरी डोज भी लगवाई थी। मेडिकल टीम ने उन्हें घर पर ही क्वारंटीन कर दिया है। जबकि पुलिस मुख्यालय में भी अन्य पुलिसकर्मियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पिछले एक महीने में 25 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। लगातार पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने पर पुलिस विभाग की एक बार फिर सिरदर्दी बढ़ गई है। इन पुलिसकर्मियों में अभी सात कोरोना से संक्रमित हैं। जबकि अन्य को छुट्टी मिल चुकी है। इससे पहले मार्च 2020 के बाद से कोरोना के प्रकोप से मलोया थाना, सेक्टर-61 पुलिस चौकी, पंजाब विश्वविद्यालय पुलिस बीट बॉक्स व सेक्टर-26 पुलिस लाइन, सेक्टर-9 पुलिस मुख्यालय को सील तक कर दिया गया था, ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके। 

यह भी पढ़ें- वीकेंड लॉकडाउन : सभी जिम व स्पा बंद, शादी में मेहमानों की संख्या भी सीमित, पढ़ें- क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत कुमार, डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल, डीएसपी राजीव अंबस्ता, इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी संक्रमित हुए थे। इसके बाद तीन फरवरी को सेक्टर 26 स्थित पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों का टीकाकरण शुरू किया गया था। इस दौरान डीजीपी संजय बेनीवाल ने सबसे पहले टीका लगवाया था। इसके बाद से करीब 5975 ने टीकाकरण करवाया था। 

विज्ञापन

निगम में अब तक 40 अधिकारी व पार्षद संक्रमित

चंडीगढ़ नगर निगम में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब तक 40 अधिकारी व पार्षद संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमण को देखते हुए नगर निगम ने फिर से कर्मचारियों की स्क्रीनिंग शुरू करा दी है। निगम आयुक्त केके यादव ने बताया कि एहतियात बरत रहे हैं। पिछले साल के अंत में संक्रमण की रफ्तार कम हुई तो लोगों के लिए निगम में स्थितियां सामान्य कर दी गईं थीं लेकिन अब फिर से सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना स्क्रीनिंग किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाए। 

वहीं, अब कार्यों की प्राथमिकता के आधार पर अधिकारियों से मिलने की अनुमति दी जा रही है। कई सारी सुविधाएं अब ऑनलाइन हो गई हैं। शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर व पोर्टल भी चालू है। ऐसे में लोग कोरोना महामारी से बचाव को ध्यान में रखकर इन विकल्पों के उपयोग करेंगे तो बेहतर होगा। इससे लोग व निगम कर्मचारी सुरक्षित रहेंगे। अब तक जितने लोग संक्रमित हुए थे, सभी अपना क्वारंटीन अवधि पूरा करके आ चुके हैं। ज्ञात हो कि चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद संक्रमित हो गए थे।

यह भी पढ़ें- हरियाणा का पहला मामला : जन्म के तुरंत बाद नवजात मिला कोरोना पॉजिटिव, 10 अस्पतालों ने नहीं की डिलिवरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें