फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: DGP को राष्ट्रपति पुलिस पदक, IPS डॉ. सागर प्रीत हुड्डा को दिल्ली में मिला सर्वोच्च सम्मान

Mon, 16 Feb 2026 06:04 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आईपीएस डॉ. सागर प्रीत हुड्डा को राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा है। यह समारोह दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा को सम्मानित करते गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आईपीएस डॉ. सागर प्रीत हुड्डा को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पुलिसिंग के क्षेत्र में असाधारण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मानों में से एक है।

विज्ञापन


इस पुरस्कार की घोषणा स्वतंत्रता दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर की गई थी। इसके बाद 16 फरवरी सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह पदक औपचारिक रूप से प्रदान किया। यह समारोह दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था।

डॉ. हुड्डा को यह सम्मान उनकी दीर्घकालिक, निष्पक्ष एवं समर्पित सेवा, बेहतर कानून-व्यवस्था प्रबंधन और पुलिस प्रशासन में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए दिया गया है। उनके नेतृत्व में यूटी चंडीगढ़ पुलिस ने अपराध नियंत्रण, सामुदायिक पुलिसिंग और तकनीकी सुदृढ़ीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है और इसे चंडीगढ़ पुलिस के लिए गर्व का क्षण बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें