फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्षों के नेतृत्व में हुए इन प्रदर्शनों में उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के फैसलों से आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के निर्णय संविधान की मूल भावना के खिलाफ हैं और इससे समानता व जनकल्याण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को किसानों के लिए नुकसानदायक बताया और कहा कि इससे विदेशी कंपनियों को फायदा मिलेगा जबकि स्थानीय किसान कमजोर होंगे। बुढ़ापा पेंशन योजना में बच्चों की आय को आधार बनाने के फैसले को भी उन्होंने गलत बताया और कहा कि इससे बुजुर्गों के सम्मान को ठेस पहुंची है। इस दाैरान राशन कार्ड से नाम काटे जाने और भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ी के मुद्दे भी उठाए गए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने नीतियां नहीं बदलीं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें