फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च के पहले हफ्ते से साइकिल ट्रैक को ठीक कराएगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में साइक्लिंग को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन पिछले पांच साल में करीब 22 करोड़ खर्च कर चुका है, लेकिन हालात ज्यादा बदले नहीं हैं। साइकिल शेयरिंग परियोजना की शुरुआत हो चुकी है। यूटी प्रशासन शहर के अलग-अलग हिस्सों में 12 किमी के साइकिल ट्रैक की रिकार्पेटिंग करने जा रहा है। हालांकि, पेचवर्क का काम शुरू भी हो चुका है। प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि प्रशासन ने अब पेचवर्क का काम शुरू कर दिया है। शहर के विभिन्न हिस्सों में 12 किसी साइकिल ट्रैक की पहचान की गई है, जो दोबारा से बनाए जाएंगे। इसके लिए मार्च के पहले हफ्ते में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-32, 33, 39, 40, 42, 43, 45, 46, 52, 53 आदि के साइकिल ट्रैक की हालत ज्यादा खराब है। इसके अलावा पेरीफेरी के इलाकों में अभी भी साइकिल ट्रैक नहीं बने हैं, जिन साइकिल ट्रैक का प्रशासन ने निर्माण भी कराया है, उनकी दोबारा सुध नहीं ली गई। शहर में पिछले छह साल में करीब 210 किलोमीटर साइकिल ट्रैक का निर्माण कराया गया है, जबकि कुछ इलाकों में और साइकिल ट्रैक बनाए जाने हैं।
इन इलाकों में नए साइकिल ट्रैक बनाने की तैयारी
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-वन स्थित एसडीएम ऑफिस से लेकर हल्लोमाजरा चौक तक चंडीगढ़ प्रशासन सड़क को चौड़ा करने का काम कर रहा है। इसके साथ ही वहां पर साइकिल ट्रैक बनाए जाएंगे और उन पर लाइटें भी लगाई जाएगी। इसके अलावा धनास की मार्बल मार्केट से होकर मुल्लांपुर जाने वाली सड़क पर भी साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। इन दोनों कामों के लिए टेंडर हो चुका है और कंपनी को काम भी सौंपा जा चुका है।
विज्ञापन

नगर निगम के ट्रैक भी अब प्रशासन ही कराएगा रिपेयर
शहर के कुछ साइकिल ट्रैक के रख-रखाव का जिम्मा नगर निगम और कुछ प्रशासन के पास है। नगर निगम के ट्रैक की हालत ज्यादा खराब है, इसलिए प्रशासन ने फैसला लिया है कि अब वह ही नगर निगम के अधीन आते साइकिल ट्रैक को भी रिपेयर कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें