फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के कुक से 500 रुपये छीनकर आरोपी फरारᅠ

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। होटल से काम खत्म कर घर लौट रहे कुक से दो बदमाश साइकिल, मोबाइल और 500 रुपये छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मौलीजागरां पुलिस के अनुसार रविवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि हल्लोमाजरा के पास साइकिल पर आ रहे युवक के साथ छीनाझपटी हुई है। इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पीड़ित संजय कुमार ने अपने बयान में बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 स्थित राजश्री होटल में कुक है। रविवार को अपनी ड्यूटी खत्म कर साइकिल पर रायपुरकलां घर लौट रहा था। वह हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा तो दो लोगों ने रोक कर पिटाई शुरू कर दी। वह साइकिल, मोबाइल और 500 रुपये छीन कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें