फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड की ब्रिकी पर छापा मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अवैध रूप से तेजाब की बिक्री और उसके प्रयोग को लेकर एसडीएम सेंट्रल ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। इंडस्ट्रियल एरिया में 3 फैक्ट्रियों में छापे के दौरान भारी मात्रा में बिना लाइसेंस के तेजाब का प्रयोग होते हुए मिला। एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए तेजाब के टैंकों को सील कर दिया। साथ ही तेजाब प्रयोग को लेकर चेतावनी दी कि यदि भविष्य में बिना लाइसेंस के तेजाब का प्रयोग किया गया तो उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा।
विज्ञापन

हाल ही में डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने यूटी के सभी एसडीएम को निर्देश जारी किए थे तेजाब की शहर में अवैध बिक्री न हो। साथ ही 3 दिन में अवैध रूप से तेजाब बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत देर शाम एसडीएम सेंट्रल नाजुक कुमार ने इंडस्ट्रियल एरिया में 3 फैक्ट्रियों में छापा मारा। जहां बिना वैध लाइसेंस के तेजाब का प्रयोग करते हुए कर्मचारी मिले। एसडीएम ने तेजाब के सभी ड्रम सील कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें