फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Coronavirus: पहली मरीज की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव, पर दो दिन से नया केस नहीं

Thu, 26 Mar 2020 10:32 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में लगा कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण की चेन टूट रही है। दो दिन में एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया, लेकिन पहली मरीज की रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है। सेक्टर 21 निवासी पहली कोरोना पॉजिटिव युवती की रिपोर्ट बुधवार को दोबारा जांच में भी पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन


प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, युवती को फिलहाल जीएमसीएच 32 के आइसोलेशन वार्ड में ही अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है। युवती को कोरोना के लक्षणों के आधार पर भर्ती किया गया था और 18 मार्च को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उसको कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

दो दिन से नया पॉजिटिव केस नहीं

कोरोना वायरस के खौफ के बीच शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर भी है। बीते दो दिनों में कोरोना वायरस का कोई नया मरीज नहीं मिला है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है।

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने बुधवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ कर्फ्यू की स्थितियों की समीक्षा के लिए वीडियो कान्फ्रेंसिंग के लिए एक बैठक की। बैठक में पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम, जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर बीएस चवन और हेल्थ विभाग के डायरेक्टर जी दीवान भी मौजूद रहे।

इस दौरान प्रशासक ने बीते दो दिनों में कोरोना का कोई नया केस सामने न आने पर एडवाइजर मनोज परिदा व अन्य अधिकारियों को बधाई दी। बैठक में तीनों अस्पतालों के प्रमुखों ने कहा कि अस्पतालों में न तो बेड की कमी है और न ही दवा व अन्य आवश्यक सामान की।

प्रशासक ने एमसी कमिश्नर केके यादव को निर्देश दिए कि सभी सेक्टरों व शहर के इलाकों में जरूरी सामानों की सप्लाई समय से की जाए, ताकि लोगों को कोई समस्या न आए। बैठक में एक बार फिर दोहराया गया कि प्रशासन ग्रोसरी, राशन, दवा, सब्जी व फलों की सप्लाई लोगों के दरवाजे तक पहुंचाएगा।

सरकारी व प्राइवेट एजेंसियां व वाहन इसमें अपना सहयोग देंगे। किसी भी व्यक्ति को जरूरी सामान खरीद के लिए बाहर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दुकानों को स्टोरेज और वितरण प्वाइंट के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। दुकानों की जानकारी चंडीगढ़ प्रशासन की वेबसाइट पर जल्द उपलब्ध होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें