मोहाली के सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने लोगों को हिदायत दी है कि वह कोविड गाइडलाइन का पालन करें। सोमवार को 63 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा मामले वीआईपी सिटी मोहाली और उससे जुड़े नजदीकी इलाकों के हैं। यहां कोरोना संक्रमण के 48 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
वहीं, डेराबस्सी के 6, खरड़ के 3, बनूड़ के 2 केस, घडुआं से 1, लालड़ू एरिया के 3 केस सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 10963 पहुंच गई है। जबकि 9332 मरीज ठीक हो चुके हैं। दो सौ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1431 सक्रिय केस हैं। जिक्रयोग है कि गत कुछ समय से मोहाली में कोरोना संक्रमितों की संख्या ठीक होने वाले मरीजों से कम रह रही है।
पंचकूला में कोरोना से दो की मौत, 49 नए संक्रमित मिले
कोरोना संक्रमण से जिले में सोमवार को दो लोगों ने दम तोड़ दिया है। इसमें सेक्टर-15 निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति और बिटना निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। संक्रमण के 49 नए मामले भी मिले हैं। इसमें 43 मरीज पंचकूला के हैं। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला में अब तक कोरोना से 95 लोगों की मौतें हो चुकी हैं।
डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि सोमवार को अमरावती एन्क्लेव में तीन, बिटना में एक, चौकी में एक, देवीनगर में एक, कालका में छह, मौली में एक, नाडा साहिब में एक, नग्गल में दो, पिंजौर में चार, पुलिस लाइन में एक, सेक्टर-10, सेक्टर-12, सेक्टर-18, सेक्टर-21 में एक-एक, सेक्टर-15 में चार, सेक्टर-19 में तीन, सेक्टर-20 में चार, सेक्टर-7 में तीन, सेक्टर-9 में तीन और सुल्तानपुर में एक मामला सामने आया है।