फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में तीन, मोहाली में छह और पंचकूला में दो की मौत, ट्राइसिटी में 544 नए पॉजिटिव मिले

Mon, 07 Sep 2020 10:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला

सार

  • चंडीगढ़ में तीन, मोहाली में छह, पंचकूला में दो मरीजों ने तोड़ा दम
  • चंडीगढ़ में 232, मोहाली में 224 और पंचकूला में 88 नए मरीज मिले
  • चंडीगढ़ में 295, मोहाली में 113 लोगों ने जीती कोरोना से जंग
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्राइसिटी में सोमवार को जहां 11 और कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, वहीं 544 नए मरीज के मिले। नए मरीजों में चंडीगढ़ के 232, मोहाली के 224 और पंचकूला के 88 लोग शामिल हैं। वहीं, मृतकों में तीन चंडीगढ़, छह मोहाली और दो पंचकूला के रहने वाले थे। खास बात यह है कि 11 मृतकों में से 9 महिलाएं थीं। कोरोना से लगातार हो रही मौतों और तेजी से फैल रहे संक्रमण ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग तक को चिंता में डाल रखा है। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ में 232 नए मरीजों के मिलने के साथ पॉजिटिव केसों की संख्या 5995 पर पहुंच गई है जबकि 74 मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को कोरोना से मरने वालों में धनास निवासी 45 वर्षीय महिला, सेक्टर-43 निवासी 72 साल की वृद्धा और सेक्टर-37 निवासी 50 साल की महिला शामिल हैं। धनास निवासी महिला मधुमेह से पीड़ित थीं। पीजीआई में इलाज के दौरान 5 सितंबर को उनकी मौत हो गई। 


वहीं सेक्टर-43 निवासी वृद्धा का इलाज मोहाली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सेक्टर-37 निवासी महिला को सांस संबंधी समस्या थी। उनका इलाज पीजीआई में चल रहा था। बीते रविवार को सितंबर उनकी मौत हो गई। सोमवार को 295 मरीज डिस्चार्ज किए गए।

विज्ञापन

उधर, पंचकूला में सोमवार को जिन दो महिलाओं की मौत हुई उनमें सेक्टर-4 निवासी 86 वर्षीय वृद्धा और पिंजौर निवासी 55 वर्षीय महिला शामिल हैं। इसके अलावा 88 नए लोग भी संक्रमित मिले हैं। इसमें जिले के 68 लोग हैं जबकि 20 संक्रमित बाहरी जिलों और प्रदेशों के हैं। कालका में सर्वाधिक 37 लोग संक्रमित मिले हैं। 

10 और कर्मचारी संक्रमित, डीईओ और शिक्षा निदेशक का कार्यालय बंद  
चंडीगढ़। यूटी शिक्षा विभाग में सोमवार को 10 और कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव पाए गए। इससे विभाग में हड़कंप मच गया। बता दें कि दो दिन पहले जिला शिक्षा शिक्षा अधिकारी हरबीर सिंह आनंद की कोरोना से मौत हो गई थी। इसके बाद अन्य अधिकारियों की जांच की गई तो शिक्षा विभाग के निदेशक रुबिंदरजीत सिंह बराड़ और उप-निदेशक राजिंदर कौर भी कोरोना पॉजीटिव पाए गए। 

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सेक्टर-19 स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और सेक्टर-9 के शिक्षा निदेशक कार्यालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। शिक्षा विभाग में अब तक कोरोना ने 19 केस सामने आ चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा केस अकाउंट ब्रांच से आए हैं। गौरतलब है कि शहर में पहली से आठवीं और 11वीं कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है, इसलिए सेक्टर-19 स्थित जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में लगातार शहर के स्कूलों से शिक्षकों का आना-जाना लगा रहता था।
विज्ञापन

चंडीगढ़ निगम के एक्सईएन समेत दो कर्मचारी संक्रमित

नगर निगम में सोमवार को एक्सईएन रविंदर शर्मा के अलावा बागवानी विभाग में कार्यरत एक महिला कोरोना संक्रमित मिली। उसके बाद बागवानी विभाग को पूरी तरह बंद कर दिया गया। वहीं एक्सईएन के संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। सोमवार सुबह लोग प्रतिदिन की तरह काम पर पहुंचे लेकिन दोपहर में सूचना मिली कि एक्सईन व एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं। इससे निगम में खलबली मच गई। 

एडिशनल कमिश्नर अनिल गर्ग ने तत्काल दोनों संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन कराया। साथ ही उस पूरे क्षेत्र को सैनेटाइज कराया गया। ज्ञात हो कि इससे पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर सौरभ अरोड़ा व एसडीओ विवेक त्रिवेदी भी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। ज्वाइंट कमिश्नर ठीक होकर काम पर लौट आए हैं। वहीं विवेक त्रिवेदी अभी भी क्वारंटीन हैं।

मोहाली में संक्रमितों की संख्या पांच हजार के पार
मोहाली में सोमवार को कोरोना ने छह लोगों की जान ले ली। यह सभी लोग कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। वहीं, 224 नए संक्रमित मिले, जिसके साथ मोहाली में संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार के आंकड़े को पार कर गया। सिविल सर्जन मोहाली डॉ. मनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 5105 केस सामने आ चुके हैं।

इनमें से 2358 एक्टिव केस हैं जबकि 2635 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 113 लोगों की कोरोना से जान गई है। सोमवार को कोरोना से जान गंवाने वालों में सेक्टर-71 निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग, मोहाली निवासी-84 वर्षीय बुजुर्ग, गांव जवाहरपुर निवासी 58 वर्षीय महिला, सेक्टर-91 निवासी 33 वर्षीय महिला, फेज-चार निवासी 70 वर्षीय महिला और सेक्टर-78 निवासी 57 वर्षीय महिला शामिल हैं।  

यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें