फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का रुख हुआ नरम तो टीकाकरण को भूल गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोविड संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ टीकाकरण को लेकर गंभीरता भी तेजी से कम हो गई है। स्थिति यह है कि कई दिनों टीकाकरण केंद्र पर कोई भी लाभार्थी टीका लगवाने नहीं पहुंच रहा है। वहीं कभी-कभार 24 घंटे के दौरान इक्का-दुक्का लोगों को टीका लगाया जा रहा है। 12 से 14 साल के बीच के बच्चों के टीकाकरण परिणाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग बेहद चिंतित है क्योंकि अब तक इस वर्ग में चिह्नित शत-प्रतिशत लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक नहीं लगाई जा सकी है। मौजूदा समय में इस उम्र के 36412 बच्चों को टीके की पहली खुराक लगाई गई है जबकि 45000 बच्चों को टीका लगाया जाना है।
विज्ञापन

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि कोविड टीकाकरण को लेकर अनदेखी करना ठीक नहीं है। संक्रमण कभी भी अपना रूप बदलकर आक्रमण कर सकता है इसलिए बचाव के लिए चयनित शत-प्रतिशत आबादी को जल्द से जल्द टीके की खुराक लगवा लेनी चाहिए ताकि वे सुरक्षा घेरे में आ जाएं। जहां तक बच्चों की बात है तो अभिभावक यह न समझें कि कोरोना खत्म हो गया है। वे अपने बच्चों को जल्द से जल्द टीका लगवा दें। मौजूदा समय में भी सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट-
टीकाकरण की रफ्तार पड़ी सुस्त
दिन 12-14 साल के लाभार्थियों की संख्या
12 नवंबर 3
13 नवंबर 0
14 नवंबर 0
15 नवंबर 0
16 नवंबर 1
17 नवंबर 0
18 नवंबर 1
19 नवंबर 3
कोविड संक्रमण दर
दिन संक्रमण दर
19 नवंबर 0 प्रतिशत
18 नवंबर 1.79 प्रतिशत
17 नवंबर 0.63 प्रतिशत
16 नवंबर 0 प्रतिशत
15 नवंबर 0 प्रतिशत
14 नवंबर 0.51 प्रतिशत
13 नवंबर 0 प्रतिशत
12 नवंबर 0.61 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें